
बिलासपुर ,,,, मुंगेली जिले के टेढाघोरा निवासी शिवराज सिंह ने अपने बहनोई पर बहन और उनके बेटे को झूठे मामले में फसाने का आरोप लगाया है! इतना ही नहीं उन्होंने सरकंडा थाने के एक पुलिस कर्मी शैलेन्द्र सिंह की भी इस साजिश में संलिप्तता बताई है! शिवराज सिंह सोमवार को पड़ोसियों के साथ S.P कार्यालय में SSP रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है!

पीड़ित शिवराज सिंह ने SP को सौंप गए ज्ञापन में कहा कि मेरी बहन और बहनोई के बीच कई सालों से अनबन चल रही है! मेरे बहनोई रामकिशोर सिंह मेडिकल कारोबारी है! अलग होने के बाद मेरी बहन रानी सिंह बंधवापारा में अपने 2 बच्चों के साथ रहती है! और साथ मेरा 13 साल का लड़का भी रहता है! शिवराज सिंह ने बताया कि उनकी बहन के बंधवापारा स्थित निवास की छत पर किसी ने साजिश के तहत फसाने के लिए दवाइयों से भरा बैग फेंका था! जिसे उनकी बहन ने सीढ़ियों के नीचे रख दिया था! रात को अचानक पुलिस घर अंदर घुसी और सीधे छत पर जाने लगी… तब मेरी बहन रानी सिंह ने उन्हें दवाइयों से भरा बैग खुद अपने हाथों से दिया… इसके बाद पुलिस उनकी बहन और बेटे को पूछताछ के बहने ले गई… और 12 घंटे तक बैठकर रखा… इसके बाद लड़के को छोड़ दिया.. और उनकी बहन को जेल भेज दिया गया…
शिवराज सिंह ने सरकंडा थाने के पुलिस कर्मी शैलेन्द्र सिंह और अपने बहनोई रामकिशोर सिंह पर साजिशन अपने बेटे और बहन को फसाने का आरोप लगाया है! उनका कहना है! कि बहन बहनोई का मामला 12 साल से अदालत में लंबित है! रामकिशोर उनकी बहन पर मामला वापस लेने दबाव बना रहा था! उसने धमकी भी दी थी! कि मामला वापस ले लो नहीं तो फंसा दूंगा… और साजिश के तहत आखिरकार उसने उनके बेटे और बहन को पुलिस कर्मी शैलेन्द्र सिंह के साथ मिलकर उनकी बहन और बेटे को फंसा ही दिया….
उनकी पड़ोसन रजनी और रानू कश्यप का कहना है! कि रानी सिंह पर लगाए गया आरोप अविश्वसनीय है! वो ऐसा कर ही नहीं सकती वे उसे सालों से जान रहे है!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 30, 2026बिल्हा गोढ़ी के सुशासन तिहार के मंच से कांग्रेस नेता राजेन्द्र के हवाई यात्रा और मेलोडी उटकने से मचा बवाल, कहा धान न खरीदना पड़े इसलिए कर रहे दुनिया भर का षड्यंत्र…
UncategorizedMay 30, 2026क्या यही सुशासन है,,, कही शिकायतों पर अफसर को भरे मंच फटकार, कही अफसर को तड़ी, कही अफसर की बदसलूकी, तो कही भरे शिविर में चाकूबाजी…
UncategorizedMay 27, 2026सबका साथ सबका विकास, अपनी ही सरकार में ठेकेदार और अफसर से सत्तासीन पार्टी के पार्षद हताश,,, ट्रिपल इंजन की सरकार में सुशासन के दावो का ये हाल, भाजपा के पार्षद मांग रहे पानी कर रहे जोन आयुक्त और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग…
UncategorizedMay 27, 2026चरमराई विद्युत व्यवस्था के विरोध में रोज- रोज घेराव से व्यथित अभियंता संघ ने सीएम को भेजा पत्र, बताया 12,317 लाइन स्टाफ का काम कर रहे महज 5,747 कर्मचारी हो रही शासन और कम्पनी की छबि खराब,,,

