
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर गुरुवार रात लूट की बड़ी वारदात हुई है। इको और बुलेट सवार सशस्त्र इको कार और बुलट सवार लूटेरो ने राजकिशोर नगर चौक महालक्ष्मी ज्वेलर्स संचालक के क्विड कार का पीछा किया और लाठी व हथौड़े से हमला कर कार का शीशा तोड़ हमला किया। लुटेरों और ज्वेलर्स संचालक के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, लुटेरे कारोबारी को घायल कर अपनी इको और बुलट छोड़ ज्वेलर्स संचालक क्विड कार को ले भागे, जिसमे पूरे दुकान के जेवरात भरे थे।


वारदात में घायल कारोबारी को बहतराई रोड के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सिटी के सारे थानों के थानेदार और स्टाफ व आईजी एसएसपी भी मौके पर पहुँचे। गोली चलने की पुष्टि तो नही हुई है पर मौके से भरा मैगजीन और कारतूस बिखरे मिले।
वारदात रात करीब 9.30 बजे राजकिशोर नगर- महावीर सिटी के बीच की है, यह सड़क आमतौर पर सुनसान रहता है, सन्देह है कि आरोपियों ने रेकी करने के बाद ज्वेलर्स कारोबारी से सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है।
इस वारदात में गम्भीर रूप से घायल ज्वेलर्स कारोबारी के सिर पर गम्भीर चोटें आई है।


पार्षद ने दी सूचना
भाजपा पार्षद जय वाधवानी ने बताया कि वे राजकिशोर नगर चौक काम्प्लेक्स के अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी सूचना मिली कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास 8-10 लोगो के बीच मारपीट हो रही है, वे मौके पर पहुचे तो वारदात का पता चला तो उन्होंने सरकण्डा थाने में इसकी सूचना दी… कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुच गई।
इको के पीछे
बताया जा रहा कि आरोपी इतने बेखौफ थे कि अपनी इको के बैक स्क्रीन पर लीलेश गोविंद लिखकर भाग निकले।
आईजी ने कहा फायरिंग की पुष्टि नही
आईजी रामगोपाल गर्ग ने मीडिया के सवाल पर कहा कि फायरिंग की पुष्टि तो नही हुई है लेकिन घटनास्थल पर मैगजीन और कारतूस मिले है।
पुलिस डॉग ने लगाई दौड़ फिर आया लौटा
वारदात के बाद पहुँचे फोरेंसिक टीम ने जहां इको गाड़ी से जवाब और उंगलियों के निशान लिए, वही पुलिस डॉग ने घटनास्थल से महावीर सिटी की ओर दौड़ लगाई,
दुकान बंद कर जेवर ले घर जा रहे थे संचालक
राजकिशोर नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास रहने वाले महालक्ष्मी ज्वेलर्स के कारोबारी संतोष पिता अक्षयवट नाथ तिवारी रोज की तरह दुकान बंद कर रोज की तरह कार में जेवर से भरा बैग लेकर अपने घर लौट रहे थे बियाबान रोड पर ये वारदात हुई।
00000
रामगोपाल गर्ग, आईजी बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



