ब्रेकिंग

कि बंगला खाली करो, बीजेपी की नवनिर्वाचित मेयर पूजा ने संभागायुक्त से मांगा सरकारी आवास

Spread the love

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित मेयर एल पद्मजा पूजा विधानी ने संभागायुक्त से सरकारी बंगले की मांग की है।
सम्भागायुक्त को बंगले के लिए भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि 70 वार्डो में मूलभूत सुविधाये मुहैय्या कराने उन्हें शहर के बीच एक बंगला एलाट किया जाय ताकि वार्डो की जनता अपनी समस्याएं लेकर उनसे उनके निवास कार्यालय में भी मिल सके। उन्होंने तत्कालीन मेयर से बंगला खाली कराकर निवास कार्यालय के लिए अविलंब शासकीय बंगला आबंटित करने कहा है।


बताया जा रहा कि मेयर के लिए आरक्षित बंगला खाली है। यहां रिपेयरिंग और रंगरोगन का कार्य भी चल रहा है, पर ये बंगला तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह को एलाट किया गया है। बताया जा रहा कि खाली पड़े जोगी बंगले को मेयर को आबंटित किया जा सकता है।