ब्रेकिंग

एक- दो नही मिडिल स्कूल के 35 बच्चों के हाथों में मिले गहरे कट के निशान, मेडिकल नशे के बढ़ते चलन ने बढाया सन्देह, देश की नई पीढ़ी पर मंडरा रहा संकट…ये कैसा सिस्टम…?

Spread the love

0 कही नशे की पाठशाला न बन जाये छत्तीसगढ़

0 सकते में आया जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग

0 नशे के सौदागरों के सिंडिकेट के पैसों की भूख और सिस्टम पर उठ रहे सवाल

बिलासपुर/धमतरी (कुरुद)/छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक के ग्राम दहदहा के सरकारी मिडिल स्कूल से समाज को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहाँ लगभग 35 छात्र-छात्राओं के हाथों में ब्लेड या किसी नुकीले हथियार से जख्म के निशान मिले है। मामला तब सामने आया जब गत 13 फरवरी को स्कूल के कुछ बच्चों के हाथों पर गहरे कट के निशान देखे गए.
इस घटना से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. संभावना जताई जा रही कि कही ये नाबालिग किसी नशे के तो शिकार नही है। इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नशे के सौदागरों के सिंडिकेट के पैसों की भूख को और सिस्टम पर गहरे सवाल खड़े कर दिए है साथ ही पालकों की चिंता भी बढ़ा दी है।
इस बात की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सूरज बंछोर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार साहू और डॉक्टरों की टीम स्कूल पहुंची. जाँच टीम के अनुसार: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. हेमराज देवांगन ने आशंका जताई है कि बच्चों ने किसी प्रकार के नशे के प्रभाव में आकर ऐसा किया होगा, 16 फरवरी को मनोवैज्ञानिकों की टीम ने बच्चों और उनके पालकों की काउंसलिंग भी की।
आमतौर पर मेडिकल नशे के आदि नशेड़ियों के हाथों में इस तरह कट के निशान पाए जाते है, और जबको पता है कि शहर से लेकर गांव तक अवैध शराब और मेडिकल नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. अंदेशा है कि मासूम बच्चे भी इसकी गिरफ्त में तो नही आ चुके हैं. इस घटना पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, क्योकि सवाल भारत के भविष्य कहलाने वाले युवा पीढ़ी का है,,,
पुलिसिंग और नशे के सौदागरों पर नियंत्रण का हाल क्या है जग जाहिर है, जिस खाखी वर्दी पर इसके नियंत्रण की जिम्मेदारी है उनकी भी संलिप्तता भी नशे के कारोबार में होने का मामला पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रहे है, ऐसे में भावी पीढ़ी को नशे की इस लत से कैसे और कब तक बचाया जा सकेगा ये भी बड़ा सवाल है।
उससे भी बड़ी संकट की बात ये है कि इनमें छात्राओं के भी शामिल होने की बाते भी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *