ब्रेकिंग

राजकिशोर नगर के ज्वेलरी कारोबारी पर जानलेवा हमले और लूट के आरोपी का यूपी पुलिस से हुआ सामना, मिर्जापुर के हरौरा जंगल मे घेराबंदी और फायरिंग के बाद 4 आरोपी पकड़ाए, दो को लगी गोली एक पुलिस कर्मी के भी घायल होने की खबर

Spread the love

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर के ज्वेलर्स कारोबारी पर जानलेवा हमला व लूट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट का सोना बरामद कर लिया है। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गत मंगलवार रात राजकिशोर नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर लूटेरे अपनी कार और बाइक को छोड़ कारोबारी की ज्वेलरी से भरी कार लेकर भाग निकले थे। इसके बाद आरोपी लूटेरे कारोबारी की कार को उरतुम के पास छोड़कर यूपी तक भाग निकले। उत्तरप्रदेश पुलिस को सूचना मिली कि मिर्जापुर के हरौरा थाना क्षेत्र के जंगल में कुछ संदिग्ध लोग छिपे है जिनकी हरकते संदिग्ध है।
खबर है कि पुलिस फोर्स ने चारो तरफ से जंगल की घेराबंदी की तो इन लोगो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद 4 आरोपियों को धरदबोचा इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगने और इन आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने व गोलीबारी में एक सिपाही के भी घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा कि ये आरोपी जंगल के रास्ते बिहार भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को भनक लग गई और ये पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *