ब्रेकिंग

राजश्री पान मसाला के बाद पान पराग भी हुआ 20 का 3, बाज़ार में भी मची लूट सब्जी वाले भी कहते है 30 रुपया के आधा किलो पाव के 20, शासन- प्रशासन सब शिथिल

Spread the love

बिलासपुर/ राजश्री पान मसाला के देखादेखी पान पराग भी 20 का 3 बिकने लगा। ऊपर से नीचे तक लूट मची है पब्लिक हैरान है पौव्वा 180 एमएल का, खाद्य तेल के पैकेट 1 लीटर के बजाय 700-750 ग्राम हो गया, इतना ही नही सब्जी मार्केट में भी कारोबारी चिल्ला चिल्ला के बेच रहे आधा किलो 30, 20 रुपया पाव।
मोबाइल कंपनियों द्वारा 1 माह के बजाय 28 दिन के रिचार्ज यानि 28 दिन का महीना बनाने से शुरू हुआ ये खेल अब पेलमपेल हो गया है। 6 गोलियों के पैकेट वाला हाजमोला तक 4 हो गया।
सीजीडीएनए की टीम ने व्यापार विहार के राजश्री गुटखा पाउच के डीलर से राजश्री के बढ़े दाम को लेकर चर्चा की। उन्होंने सामने आकर माइक में कुछ कहने से तो इंकार कर दिया लेकिन बताया कि राजश्री फैक्ट्री के बन्द होने के कारण शॉर्टेज की वजह से पान और किराना दुकान संचालक रेट बढाकर बेच रहे है, उनके यहाँ से रेट नही बढ़ा है, अभी भी जो स्टॉक है वह वे पुराने रेट पर ही दे रहे है। पर सवाल यह उठ रहा कि जब राजश्री की फैक्ट्री बन्द है तो पान पराग महंगा क्यो…

ज्यो ज्यो पांव पड़े….

जाहिर है जिस चीज पर प्रशासन ने सख्ती की उसके रेट बढ़ गए, अरपा का रेत तक खत्म हो गया, जिस अरपा की रेत बेचकर लोग बंगले और कोठियों के मालिक बन गए वो अरपा की दुर्दशा भी कर गए। अब न नदी में रेत बची न पानी। सरकारें आई गई अरपा को सवारने के बड़े बड़े दावे किए योजनाओं का दिवा स्वप्न दिखाया  करोड़ो फूंक दिये पर हकीकत यह है कि आज अरपा गंदे नाले में तब्दील हो गई। शहर के बीचोबीच जिस नदी में भरपूर रेत था वहाँ गन्दगी और बड़े बड़े सिल्ट दिखाई दे रहे, लोगो को घर बनवाने 15-16 हजार रुपये हाइवा में शिवरीनारायण और चाम्पा से रेत मंगवाना पड़ रहा। मौत मिट्टी और पारंपरिक कार्य के लिए नदी में पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *