ब्रेकिंग

दोस्तो में मिलने अम्बिकापुर से आई इंटर्न लेडी डॉक्टर ने सिम्स हॉस्टल में लगाई फांसी, मौत के कारण तलाश रही पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। साल भर पहले सिम्स मेडिकल कॉलेज से पास आउट हुए अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही महिला इंटर्न डॉक्टर ने यहाँ सिम्स
हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । डॉक्टर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक इंटर्न डॉक्टर भानू प्रिया बीते शनिवार को बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद यहाँ सिम्स केगर्ल्स हॉस्टल में अपने दोस्तों से मिलने आई थी।

उसने अंबिकापुर से यहां आकर सुसाइड क्योकि इस बात का पता नहीं चल सका है। दोपहर करीब 12 बजे अपनी सहेली के रूम में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली समय उसने आत्महत्या की तब उसकी सहेली रूम में नहीं थी। जब दूसरे रूम में रह रही मेडिकल छात्राओं को पता चला कि डॉक्टर भानू प्रिया फंदे पर लटक रही है, तब उन्होंने आनन-फानन में उसे फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुचे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जानकारी मिलने पर सिम्स के डीन व स्टाफ और पुलिस भी मौके पर पहुच गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *