

0 कहा आवारा पशु नही हम है जिसने अपनी गौ माता को खुल्ला छोड़ रखा है

0 रासायनिक खाद के अंधाधुंध उपयोग के बाद आया बीपी, शुगर, लकवा

बिलासपुर/ मुंगेली जिले में जिला स्तरीय जैविक एवं प्राकृतिक कृषि विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता राजेश सिंह ठाकुर ने किसानों को विष मुक्त खेती और जमीन को प्राकृतिक खेती के लिए उपजाऊ बनाने टिप्स दिये।
उन्होंने बताया कि कैसे नीम और गोमूत्र से बने कीटनाशक का उपयोग कर प्राकृतिक खेती करके उपज बढाई जा सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक पून्नू लाल मोहले, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी, बिलासपुर संभाग के प्रभारी लाल संतोष सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश यादव और कृषि विभाग के अधिकारी वैज्ञानिक और किसान मौजूद रहे।




