ब्रेकिंग

200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बना सियासी अखाड़ा, पूर्व जिला कांग्रेसाध्यक्ष विजय के बयान पर सुशांत का पलटवार, कहा वे पद में नही तो सुर्ख़ियों में बने रहने मीडिया में बोल रहे आंय- बांय,,, उनके शासनकाल में तो मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोले गए थे… निजी संस्था को सौंपने कोई चर्चा तक नही…

Spread the love

0 सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल को लेकर मीडिया के बयानबाजी से गरमाया माहौल

0 कहा कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण बन्द पड़े रहे महंगे उपकरण

बिलासपुर । इलाज का जो हो पर 200 करोड़ी स्व दिलीप सिंह जूदेव स्मृति सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को लेकर बिलासपुर की सियासत गरमा गई है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बयान व आरोपो
पर भाजपा विधायक सुशांत ने कहा कि श्री केशरवानी कांग्रेस में किसी पद पर तो है नहीं, इसलिए सुर्खियों में बने रहने वे आंय- बांय बयान दे रहे है।
विधायक श्री शुक्ला ने कहा
कि कांग्रेस के पांच साल के शासनकाल में मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोले गए। भाजपा सरकार ने अस्पताल को जनता के लिए शुरू किया, उन्होंने कहा कि देशभर में वरिष्ठ एमडी स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। बड़े संस्थानों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को जोड़ा जा रहा है उन्होंने फिर दोहराया कि इस अस्पताल का संचालन किसी निजी संस्था को नहीं सौंपा जा रहा।
वही भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और जिला प्रवक्ता प्रणव शर्मा समदरिया ने कहा कि अस्पताल को वर्ष 2014-15 में भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी थी, 2018 में निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार इसे शुरू नहीं करा सकी। आरोप लगाए कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण महंगे उपकरण वर्षों तक बंद पड़े रहे और उनका मेंटेनेंस अनुबंध तक समाप्त हो गया। उन्होंने 29 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन से लेकर आज तक मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने।
अस्पताल में लिथोट्रिप्सी के जरिए बिना चीर-फाड़ पथरी का इलाज, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी की नियमित सर्जरी, स्पाइन ऑपरेशन समेत कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को निशुल्क इलाज मिलने का भी दावा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *