ब्रेकिंग
Uncategorized

किशोर फुट वियर वाले के लिए जान की कीमत 500 रुपये, गोदाम में माल खाली कर रहे ट्रक का रस्सा फंसा गले में 5 दिन रहा भर्ती जाते जाते बच गई जान

00 तेलीपारा में दिनदहाड़े ट्रक की रस्सी गले मे फसने से राहगीर घायल
00 किशोर फुट वियर का है यहाँ गोदाम

बिलासपुर,,, तेलीपारा मुख्य मार्ग में गत 30 दिसंबर को बड़ा हादसा टल गया! मोहल्ले में रहने वाला रमेश कुमार शुक्ला अपने घर जा रहे थे तभी किशोर फुट वियर के गोदाम के सामने खाली किये जा रहे ट्रक की रस्सी उसके गले मे फंस गई और वे वही गिर गए उन्हें आरबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया उनके गले मे अभी भी जख्म के निशान है।
घायल रमेश कुमार ने बताया कि वे 5 दिन तक आरबीएस हॉस्पिटल में भर्ती रहे। सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत भी की गई, गोदाम संचालक अब उन्हें महज 500 रुपये ऑफर कर मामले को रफादफा करने कह रहे सबाल यह उठ रहा कि क्या कारोबारी के नजर में एक जान की कीमत महज 500 रुपए है। इस हादसे में उनकी जान भी जा सकती थी ये तो बड़ा हादसा टल गया।


इसमे भी राजनीति


बताया जा रहा है कि ये कारोबारी जो 500 का ऑफर दे रहे वो एक राजनीतिक दल से जुड़े है इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नही की जा रही।


दिन में शहर के अंदर कैसे आया ट्रक


कलेक्टर ने हाल ही में भारी वाहनों के शहर में आवागमन पर प्रतिबंध का ऐलान किया है। सवाल यह उठ रहा कि क्या इस घटना के लिए ट्रॉफिक और सिटी कोतवाली पुलिस जिम्मेदार नही।है।


बाईट- रमेश कुमार शुक्ला
तेलीपारा, विलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button