ब्रेकिंग

श्री शिशु भवन में अब एस.ई.सी.एल. के लिए भी कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू, देवांशी की जान बचाकर भेजा घर

Spread the love

बिलासपुर! बच्चों के इलाज के लिए सर्वसुविधकयुक्त श्री शिशु भवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अब सीसीएल से पैनल में शामिल हो गया है।
इससे जुड़े लाभार्थी अब श्री शिशु भवन अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा भी शुरू हो गई। रेलवे, एनटीपीसी, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल, ई.एस.आई.सी. पहले ही शामिल है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए भी यहां इलाज की सुविधा उपलब्ध है ।

नवजात एवं बच्चों के समस्त जटिल प्रक्रियाएं भी आयुष्मान योजना के तहत करवाई जा सकती है श्री शिशु भवन हॉस्पिटल अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और अनुभवी वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम के साथ हर जरूरत के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता गुरुवार को एसईसीएल कर्मचारी दीपक चौहान एवं पुष्पलता चौहान की पुत्री देवासी चौहान निवासी अनूपपुर एस. ई. सी.एल. कॉलोनी पूर्ण स्वस्थ होने पर हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई ।

देवांशी को गत 28 मार्च को गंभीर अवस्था में श्री शिशु भवन में इलाज के लिए लाया गया उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया बच्ची का बुखार बार-बार आता था जिसका की कई हॉस्पिटल में पूर्व में इलाज भी कराया गया था पर कोई लाभ नहीं हुआ श्री शिशु भवन के डॉक्टर श्रीकांत गिरी ने बताया कि बच्ची के लिवर में इंफेक्शन एवं आंतरिक ज्वार की वजह से बार-बार बुखार आ रहा था जिसके बाद डॉक्टर श्रीकांत गिरी एवं उनकी पूरी वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का सफल उपचार किया और चार दिनों में ही बच्ची पूर्णता स्वस्थ हो गई
बच्चों के स्वस्थ होने पर श्री शिशु भवन के प्रबंधक नवल वर्मा और अस्पताल स्टाफ ने उसे उपहार देकर विदाई दी और उसके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *