ब्रेकिंग

न्यायधानी में पीलिया और डायरिया का डबल अटैक, कही इंदौर जैसे न हो जाए हालात, कह रहे नाले नालियों के अंदर से गुजर रहे पाइप लाइन हमारा नंबर कब आएगा….

Spread the love

बिलासपुर,,,, आखिर वही हुआ जिसका डर था! नगर निगम की सामान्य सभा में दूषित जल सप्लाई को लेकर आवाज उठी थी! कि कही बिलासपुर के हालात भी इंदौर जैसा न हो जाए… इसका असर दिखने लगा है! शहर के टिकरापारा, ताला पारा और चाटीडीह में जहां पीलिया का संक्रमण है! वहीं राजकिशोर नगर में डायरिया के 8_10 पीड़ितों के मिलने का मामला सामने आया है!
शहर में पीलिया और डायरिया के डबल संक्रमण से स्वास्थ महकमा और जिला प्रशासन सकते में आ गया है! संक्रमण के बाद प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टिम भेज कर डोर टू डोर सर्वे और जांच का दावा किया जा रहा है!
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर सुभा गरेवाल को प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी व चिकित्सा के निर्देश दिए है!
सिम्स और जिला अस्पताल में रोजाना पीड़ित जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे है! वहीं राजकिशोर नगर में भी डायरिया से 8_10 पीड़ितों के सिम्स और जिला अस्पताल पहुंचने की खबरें आ रही है!

स्वास्थ महकमे की माने तो पीलिया और डायरिया के संक्रमण की मुख्य वजह दूषित जल की आपूर्ति है!
लगातार बढ़ रहे डायरिया और पीलिया के मरीजों की तादात में स्वास्थ महकमे और जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है! पीड़ितों को दवाइयां और बचाव की जानकारी दी जा रही है! और उनके ब्लड व स्टूल टेस्ट कराए जा रहे है!

फिर चालू होगा पाइप लाइन बदलने का फंडा…

पिछले 20_25 सालों से जब जब शहर में डायरिया और पीलिया का संक्रमण होता है! और हाय तौबा मचती है! तब तब नगर निगम में शहर के नाले नालियों के अंदर से गुजर रहे पाइप लाइन को बाहर करने कागजी घोड़ा दौड़ाया जाता है! पर हर बार जैसे ही संक्रमण थमता है! पाइप लाइन बदलने की फाइले आलमारी में डंप कर दी जाती है! नतीजतन सालों से शहरवासी दूषित जल का सेवन कर डायरिया और पीलिया का संक्रमण भोगने विवश है!

डॉ शुभा गरेवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *