ब्रेकिंग

व्यवसायी चाकू से गोदकर लूट का प्रयास, चाकूबाजी और ट्रैफिक जाम से जन दहशत में और हलाकान

Spread the love

0नवरात्र के दौरान चाकू गोद व्यवसायी से लूट का प्रयास,
0 श्रीकांत वर्मा मार्ग में उमड़ी भीड़ लोगो मे आक्रोश

बिलासपुर। न कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है न ट्रैफिक की। शनिवार रात व्यस्ततम श्रीकांत वर्मा मार्ग के कुंदन पैलेस के पास लुटेरों ने व्यवसायी को चाकू से गॉद लूट का प्रयास किया। घायल व्यवसायों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
वारदात रात करीब 9 बजे में आसपास की बताई जा रही। बताया जाता है कि व्यवसायी युवक दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी सरेराह लुटेरों ने चाकू से गोद उससे लूट का प्रयास किया और भीड़ को आता देख भाग निकले।


अभी नवरात्र का पर्व चल रहा मुख्यमार्ग से लेकर इससे लगे गलियों में भी जाम लग रहा। अभी ट्रैफिक और कानून व्यबस्था का ये हाल है तो सप्तमी से विजयदशमी और विसर्जन तक क्या माहौल रहेगा अंदाजा लगाया जा सकता है।
मुख्यमार्ग से लेकर गलियों तक मे जाम लग रहा ये नजारा नवरात्र के पहले दिन से आम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *