
बिलासपुर। जिला पंजीयक कार्यालय की लिपिक के एक दिन पेशी और दूसरे दिन छुट्टी में चले जाने के कारण कामकाज ठप पड़ गया है। इसके चलते नकल और हर सोमवार बुधवार होने वाले सर्चिंग का काम बंद रहा, वकील और पक्षकार खिड़की झाँककर लौटते रहे…


आवेदन काउंटर में छाया अंधेरा
आप खुद देख लीजिए ये जिला पंजीयक कार्यालय का नकल शाखा है, यही आम पक्षकार और अधिवक्ता नकल और सर्चिंग के लिए आवेदन लगाते है, पर मंगलवार को लिपिक के पेशी पर और बुधवार को अवकाश पर जाने के कारण दो दिन से यहाँ कामकाज ही ठप पडा है।

इस दफ्तर में डिजीटल इंडिया के फेलियर का एक और नमूना ये है कि 30-40 साल पुराने जमीन- मकान की तो दूर 2003-04 तक का रिकॉर्ड ऑनलाइन नही हो सका है, नतीजतन आमजन और अधिवक्ताओं को पुरानी रजिस्ट्री के दस्तावेज सर्च कराने और नकल के लिए भट्टी की तरह तप रहे रिकॉर्ड रूम में पसीने से तर बतर होकर फटेहाल हो चुके ऐसे रजिस्टर के पन्नो को पलटना पड़ रहा जो छूते ही चर्र से और फट रहे।



