

0 कहा उधोगपतियों पर करम गांव वालों पर सितम नही चलेगा
0विरोध के बाद बढ़ते तनाव को देख बल बुला सबको किया गिरफ्तार

0 बोले आगामी चुनाव में देंगे सरकारी आतंक का जवाब
0 जनप्रतिनिधियों के समर्थन में न आने सुलग रहे किसान
0 गांव और खेतों से पकड़कर ग्रामीणों थाने में पकड़कर लाने के बाद रेल प्रशासन ने शुरू कराया ट्रैक का काम

बिलासपुर/रायगढ़ / रायगढ़ के गेजामुड़ा गाँव में तब माहौल गरमा गया जब अड़ानी ग्रुप के रेल लाइन का विरोध कर रहे ग्रामीण को पुलिस ने सिर्फ़ इसलिए गिरफ्तार कर लिया कि उसने अधिग्रहण में आ रहे भूमि का मुआवजा वर्तमान रेट में देने की बात कही । उसकी गिरफ्तारी से भडके ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाना के सामने पीड़ित परिवार के सदस्य धरने पर बैठ गए। महिला पुरुष और बच्चे गिरफ्तार किए गए ग्रामीण को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे, बढ़ते तनाव के मद्देनजर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उससे भी दिलचस्प बात यह है कि अडानी- अडानी चिल्लाने वाले कोई भी जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के समर्थन में सामने नही आये।
ग्रामीण पिछले तीन महीने से द विरोध प्रदर्शन कर रहे, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर उधोगपति और सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया ।
उनका कहना है कि पुलिस न सिर्फ धरने पर बैठे सभी लोगों को खदेड़ गिरफ्तार कर लिए ले गई बल्कि खेतों में काम कर रहे किसानों को भो पकड़कर थाने ले आई , इसके बाद प्रशासन द्वारा मौके पर रेलवे ट्रैक का काम भी शुरू करा दिया । जिससे लोगो मे जमकर आक्रोश है, उनका कहना है कि आने वाले चुनाव में एक- एक लाठी का जवाब दिया जाएगा।



