
बिलासपुर … राजकिशोर नगर वसंत विहार के ज्वेलर्स संचालक पर प्राणघातक हमले और लूटकांड के आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में आमजनमानस को झकझोर देने वाला राज उगला है, ये गिरोह लूट और चोरी की योजना में ही नही बल्कि शहर के चर्चित सब्जी कारोबारी व नगर निगम के भाजपा पार्षद बंधु मौर्य के सुपारी किलिंग की साजिश में भी शामिल थे। जिसमे वे बाल- बाल बच गए, इसके लिए आरोपियों ने 25 लाख रुपये की सुपारी ली थी, जिसमें 6 लाख रुपये एडवांस लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासा गुड़ी में पत्रकारों के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह ने गत 18 दिसंबर 2025 को सुबह मोटरसाइकिल से बंधु मौर्य की गाड़ी पर पिस्तौल तान रोकने की कोशिश की, लेकिन श्री मौर्य तेजी से निकल गए । इस वारदात के नाकाम होने के बाद इन आरोपियों ने चोरी के टास्क पर काम किया, टास्क था सदर बाजार के ज्वेलर्स दुकान की दीवार में सेंधमारी कर तिजोरी चोरी करने का, इस काम के लिए पर्व का समय तय किया गया ताकि ढोल नगाड़े की आवाज में कुछ पता न चल सके।


रेकी भी की गई
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बंधु मौर्य की दिनचर्या, आवागमन, कारोबार और निवास तक रैकी भी की थी। योजना फेल होने के बाद गिरोह ने सदर बाजार क्षेत्र के एक ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी और फिर एक अन्य कारोबारी को लूटने की योजना बनाई, लेकिन वह भी फेल हो गया।
17 फरवरी को ज्वेलर्स दुकान संचालक पर हमला कर लूट
17 फरवरी की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी रोज की तरह दुकान बंद कर सोने के आभूषण और नकदी कार में रखकर घर जा रहे थे। कि कारोबारी के घर के पास राजकिशोर नगर टेलीफोन एक्सचेंज के आगे लुटेरों ने उनके कार को टक्कर मार झगड़े लिए उकसाया और कारोबारी जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपियों ने पिस्तौल की बट और हथौड़ी से उनके सिर व शरीर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर उनकी कार ले भागे इसी कार में लगभग दो किलो से अधिक सोना, कच्चा सोना, फाइन गोल्ड, साढ़े तीन लाख रुपये नकद था जिसे आरोपी लूटकर भागे और उरतुम के पास छोड़ दूसरी गाड़ी से यूपी भाग निकले और फिर गोलीबारी के बाद आरोपी विजय लांबा, विनोद उर्फ बिंदु प्रजापति, करीम खान और मोनू उर्फ राहुल यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक एक कर अब तक 7 आरोपी पकड़े गए। जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा।
प्रॉपर्टी विवाद के चलते बुलाये गए थे शूटर

पूछताछ में सामने आया कि भाजपा नेता बन्धु मौर्य के चाँटीडीह काम्प्लेक्स में पहले नारियल कारोबारी बेलतरा पूर्वी मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर की दुकान थी, दोनो के बीच प्रॉपर्टी का विवाद था, राजू ने भाजपा पार्षद की हत्या के लिए नारद से सम्पर्क किया तब नारद ने शूटर बुलावा उन्हें होटल और फार्महाउस में बिना पहचान पत्र ठहराने की व्यवस्था कराई हथियार जुटाने और कई दौर की बैठक में वारदात को अंजाम देने योजना तय की गई। हमले में नाकाम गिरोह ने शहर के अन्य व्यापारियों को निशाना बनाने रणनीति तय की थी पर यूपी के हत्थे चढ़े आरोपियों ने बिलासपुर पुलिस की सख्ती के आगे सबकुछ उगल दिया।
ये आरोपी गिरफ्तार:-
- विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी न्यू डबल स्टोरी गणेश चैंक जमुना काॅलरी थाना भालूमाडा जिला अनूपपूर (म.प्र.)।
- करीम खान पिता वसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी चकमहमूद सकलेननगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली (उ.प्र.)।
- विजय लाम्बा पिता रामलाल लांबा उम्र 52 वर्ष निवासी चंदन नगर थाना जगतपुरी पूर्वी नई दिल्ली ।
- मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा पिता सुंदर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सोरखा थाना सेक्टर 113 जिला गौतम बुद्ध नगर नोयडा।
- इरफान अली पिता अकरम अली उम्र 32 वर्ष निवासी झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- नारद उर्फ सुमित श्रीवास पिता गोपी श्रीवास उम्र 42 वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- राजू सोनकर पिता ललंदर सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी चिंगराजपारा देवनचाल के सामने थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026निधन, विद्या शंकर त्रिपाठी
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



