ब्रेकिंग

भारतमाला परियोजना, कूटरचित अभिलेख तैयार करा सरकार को करोड़ो का माला पहनाने वाले फरार तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। बिलासपर / अभनपुर भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले में फरार आरोपी तत्कालीन अभनपुर तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और गोबरा नवापारा के
तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय से
पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लगे आरोप व जांच के अनुसार रायपुर-विशाखापट्नम और दुर्ग-बायपास भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि, उन्होंने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार करा। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर प्रभावित भू-स्वामियों को वास्तविक मुआवजा राशि से कई गुना ज्यादा भुगतान करा शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुचाई।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से निरस्त होने के बाद इससे पहले स्पेशल कोर्ट से स्थायी गिरफ्तारी वारंट और उद्घोषणा पर ये कार्रवाई की गई, आरोपियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई का मामला भी रायपुत न्यायालय में
विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *