
बिलासपुर,,,, कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा मंगलवार को सिरगिट्टी के गोल्डन स्टे OYO होटल बिल्डिंग में की गई…. छापेमार कार्रवाई के दूसरे दिन बुधवार को नगर निगम प्रशासन की टीम ने इस बिल्डिंग पर संचालित गोल्डन स्टे OYO होटल को सील करने की कार्रवाई की….
गौरतलब है! कि कृषि विभाग की जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने होटल के पार्किंग में अवैध रूप से कीट नाशक दवाओं के अवैध भंडारण के मामले में कार्रवाई कर उसी संचालक को जप्त माल को सुपुर्दगी में देने का दावा किया था… इसके बाद कृषि विभाग के अफसर तो सन्ट पड़ गए… पर OYO होटल का मुद्दा इतने जोर से उछला कि ठीक दूसरे दिन बुधवार को निगम प्रशासन को कार्रवाई के लिए अमला भेजना पड़ा… निगम आयुक्त के निर्देश पर दलबल के साथ तिफरा सिरगिट्टी जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा ने OYO होटल को सील करने का दावा किया है! जोन कमिश्नर श्री शर्मा ने बताया… कि निगम आयुक्त के निर्देश पर गोल्डन स्टे OYO होटल को असामाजिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतों पर सील करने की कार्रवाई की गई है!

सिरगिट्टी पुलिस ने भी दी थी दबिश
बताया जा रहा… कि गत सोमवार को सिरगिट्टी पुलिस ने भी इसी गोल्डन स्टे OYO होटल पर असामाजिक गतिविधियो के संचालन की शिकायत पर दबिश दी थी… खबर है! कि कई जोड़े निकलकर भागे…. पुलिस ने रजिस्टर की जांच भी की थी…
0000
निगम आयुक्त के आदेश पर सिरगिट्टी के गोल्डन स्टे OYO होटल की बिल्डिंग को सील किया गया है। लगातार असवैधानिक गतिविधियों की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई हैं।
प्रवीण शर्मा
जोन कमिश्नर, जोन 4 तिफरा- सिरगिट्टी



