
बिलासपुर/ धान और किसान की सियासत छत्तीसगढ़ के सरकारों को भारी पड़ रही। तेजी से शहरीकरण हो रहा गांव शहर बन रहे, सडक से लगे खेती की जमीनो पर कालोनियां बन रही बस रही, गावो में भी सड़क से जुड़े खेती की जमीनों पर उधोग धंधे लग गए है, पर वामनावतार की तरह खेती का रकबा और किसानों की संख्या दोनो बढ़ रहे, तकनीक समझ मे नही आ रही…
ये हम नही संभागीय जिला मुख्यालय के जिला सहकारी बैंक के आंकड़े बता रहे है। जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा की माने तो…छत्तीसगढ़ के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के अधीन 6 जिलों बिलासपुर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा,कोरबा, मुंगेली
और सक्ती जिल के धान की खरीदी का दायित्व है। इन 6 जिलों में वर्ष 2026- 27 में पंजीकृत किसानों की संख्या 5 लाख 50 हजार 997 है, जिनसे समर्थन मूल्य पर 30 लाख 78 हजार 47 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी है। धान खरीदी के लिए इस बरस 626 केंद्र बनाए गए है।
बोले एरमशाही और गतौरा में हुई थी गड़बड़ी
जिला सहकारी बैंक के सीईओ की माने तो पिछले साल 2025-26 में केवल जिले के सीपत, एरमशाही और गतौरा के अलावा कही से धान के गफलत की शिकायत नही आई थी, जांच के बाद सीपत में शॉर्टेज जीरो पाए जाने पर एरमशाही और गतौरा सोसायटी के खिलाफ एफआईआर करा आरोपी कर्मचारियो को हटा दिया गया।
जबकि जिले में धान खरीदी 2025-26 के दौरान – -चकरभाठा के दो संस्थानों से 28 क्विंटल और 24 क्विंटल अवैध धान पकड़ाने,
-कोटा के एक राइस मिल से 50.40 क्विंटल अवैध धान पकड़ाने।
-ग्राम गतौरा के एक किराना स्टोर्स से 28 क्विंटल धान की जब्ती होने।
- बेलगहना के एक ट्रेडर्स से 24 क्विंटल अवैध धान मिलने।
- ग्राम किरारी के किराना कारोबारी के दुकान से
26 क्विंटल धान पकड़ाने - ग्राम मंझवानी, दारसागर के एक किराना स्टोर से 20 क्विंटल अवैध धान जब्त करने,
- रकबा कटौती और ऑनलाइन रिकॉर्ड में गड़बड़ी की शिकायतें आई थी, कई ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटि और रकबा शून्य होने की शिकायतें दर्ज कराईं:
0 बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल और पौसरा के सैकड़ों किसानों ने उनके खेतों में धान की फसल होने के बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में रकबा शून्य या वास्तविक से काफी कम दर्ज होने की शिकायत की। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों और किसानों द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया गया।
0 पोर्टल और गिरदावरी में तकनीकी त्रुटि एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और खसरे में धान की जगह दूसरी फसल दर्ज होने जैसी तकनीकी गड़बड़ियों और टोकन को लेकर लगातार
शिकायते आई।
पेमेंट को लेकर नही आया निर्देश
जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री।मिश्रा ने बताया कि किसानों को समर्थन मूल्य के भुगतान को लेकर अभी तक कोई निर्देश नही आया है इसलिए अभी पूरा भुगतान कर रहे, आगे जैसा निर्देश आएगा उसका पालन किया जाएगा…
बढ़ा रकबा, बढ़े किसान,,, जय जवान जय किसान…
जिला सहकारी बैंक के दर्ज आंकड़ों की माने तो पिछले साल इन 6 जिलों में 5 लाख 40 हजार 360 किसान पंजीकृत थे, जो इस साल बढ़कर 5 लाख 50 हजार 997 हो गए यानि पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की सँख्या 10637 बढ़ गई। इसी तरह रकबे में भी बढ़ोतरी दर्शाई गई है आकड़ो के मुताबिक पिछले साल 2025- 26 में टोटल रकबा 5 लाख 99 हजार 843 हेक्टेयर था जो इस बरस 2026-27 में बढ़कर 6 लाख 15 हजार 900 हेक्टेयर हो गया यानि रकबे में भी 16057 हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है…!
प्रभात मिश्रा, सीईओ जिला सहकारी बैंक बिलासपुर
