ब्रेकिंग

विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर शहर के एक अनाम अधिवक्ता से सवा 3 करोड़ की धोखाधड़ी, वकील जमात में मची खलबली आखिर कौन,,,

Spread the love

बिलासपुर/ विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर शहर के एक अनाम अधिवकता से व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल व बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विभिन्न माध्यमों से 3 करोड़ 13 लाख से अधिक की ठगी करने वाले हरियाणा के आरोपी बैंक एजेंट को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे दो चारपहिया वाहन, मोबाइलसेट, टैबलेट और लैपटॉप जप्त किया है।
पुलिस के मुताबिक एक बेनाम प्रार्थी ने जिनके पेशे से अधिवक्ता होने की बात सामने आई है ने चकरभाठा थाने में
लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि माह जनवरी/फरवरी 2024 में उनके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन निवासी “डॉ. लोव्हीत” बताकर संपर्क किया गया। मैसेज भेजने वाले ने अपने एक कथित सहयोगी “ग्रेस डेविड” (निवासी स्कॉटलैंड) से पीड़ित वकील का संपर्क कराया।

ग्रेस डेविड ने भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट और लॉ कॉलेज प्रोजेक्ट में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करना बता उन्हें पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया झांसे में आये वकील ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में रहे।
गत 10 जून 2024 को प्रोजेक्ट की महिला अफसर के भारत आगमन और उनके नाम पर स्कॉटलैंड बैंक से जारी लगभग 103 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के क्लियरेंस के लिए वकील से दैनिक खर्च, ठहरने एवं अन्य औपचारिकताओं के नाम पर राशि ली गई, इसके बाद एंबेसी, बैंक, प्रवर्तन निदेशालय, आरबीआई और कस्टम संबंधी कार्यवाही के नाम पर उनसे लगातार पैसे की मांग की जाती रही। वकील ने 31 जुलाई.2024 तक अपने एवं परिवार के विभिन्न खातों से आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल लगभग 11,50,000 रुपये और फिर
विभिन्न किस्तों में कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये
नवीन जून के खाते में विभिन्न किस्तों के जरिये स्थानांतरित किए ।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी नवीन जून द्वारा अपने मोबाइल से विभिन्न फर्जी ईमेल आईडी बनाकर स्वयं को बैंक, एंबेसी एवं अन्य संस्थाओं का अधिकारी बता
डिमांड ड्राफ्ट क्लियरेंस के नाम पर सुनियोजित तरीके से ठगी की गई। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया।

ये है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया 34 वर्षीय आरोपी नवीन जून पिता आजाद जून सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला है, जो यहाँ बिलासपुर तोरवा के देवरीखुर्द में रहता था। पुलिस ने आरोपी श्री जून को अपराध क्रमांक – 180/2026
धारा – 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66(घ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

वो कौन वकील है

वकील से सवा 3 करोड़ के लंबा ठगी के मामले ने अधिवक्ता जगत को झकझोर दिया है, अधिवक्तागण खबर के नीचे कमेंट्स लिखकर भेज रहे कि वो वकील कौन है, उसका नाम क्या है, पर पुलिस के जारी रिलीज में केवल प्रार्थी दर्ज नाम तो है ही नही…

            पंकज पटेल, एडिशनल एसपी सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *