खनिज चौकी में गाली गलौच और तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, आरोपी लोकल ट्रांसपोर्टर रंजीत काटले गिरफ्तार

बिलासपुर। तीन दिन पूर्व चोरी की रेत परिवहन करते हुए गाड़ी पकड़े जाने पर खनिज चौकी के कर्मचारियों से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चुकी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी रंजीत काटले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तीन दिन पहले खनिज विभाग की टीम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच के दौरान खनिज केअवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की थी। विभाग के अधिकारियों ने अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाईट के 1, गिट्टी के 4, मुरूम व मिट्टी के 1 मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने 14 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा जप्त कर थाना चकरभांठा, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया था। इस कार्रवाई से बौखलाए लोकल ट्रांसपोर्टर रंजीत काटले ने खनिज चौकी लावर पहुंचकर चौकी प्रभारी से गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी। लावर खनिज जांच चौकी के प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने की रिपोर्ट पर पुलिस ने मस्तुरी के ग्राम रिस्दा निवासी रंजित काटले को धारा 221, 296, 351(2), 324(4) BNS और प्रतिबंधात्मक धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया।




