ब्रेकिंग

गौवंश के संरक्षण के लिए पुराने गोठनो को फिर आबाद करने कवायद, अब खुराक के लिए फंड देगी गवर्नमेंट

Spread the love

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के गौ संरक्षण योजना को पुनर्जीवित करने गौधाम योजना लागू किया है।
इसके तहत गौ सेवा आयोग द्वारा कांग्रेस शासनकाल के पुराने गोठानो को फिर से पुनर्जीवित कर इसे ग्रामीण रोजगार की कवायद की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार गौ सेवा संगठनों, समितियों और एनजीओ को पुराने गोठानो को सौप देगी, ताकि समिति नए सिरे से गायों का संरक्षण और संवर्धन कर सके। आयोग द्वारा गोठां की जमीन को इस शर्त पर देने का निर्णय लिया है कि सम्बंधित समिति या एनजीओ को 200 गाये रखकर इनकी देखभाल करना होगा, इसके लिए उन्हें प्रतिदिन प्रति मवेशी के हिसाब से 10 रुपये खुराक खर्चा दिया जाएगा। गोठन को लेने वालों को पहले इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च खुद वहन करना होगा।
इसका उद्देश्य इन गोठनो के जरिये गौ वंश की रक्षा करना और ग्रामीणों को ग्रामीण रोजगार देकर ग्रामीण परिवेश से जोड़ना है। ताकि वे दूध और गोबर से रोजगार कर अपनी स्थिति को सुदृढ कर सके।

डॉ जी एस तंवर, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *