ब्रेकिंग

बहू-दामाद तैयार झटके की दुकान, पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो में धाड़ मार दो महिला – दो पुरुष समेत 4 आरोपियों को पकड़कर भेजा बड़े ससुराल…

Spread the love

🟥 फर्जी बैंक खातों व मोबाइल नंबरो से चल रहा था ’’मैरिज ब्युरो’’


🟥 युवतियों का फर्जी प्रोफाइल बना कराते थे बात

🟥 10 कंप्यूटर सेटअप, 70 मोबाइल फोन व 20 हजार रुपये बरामद।


🟥शहर के अन्य क्षेत्रों के ’’मैरिज ब्युरो’’ भी राडार पर

🟥 बैंक खातों की जांच म लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का दावा

बिलासपुर / वर को वधु और वधु को वर दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में मैरिज ब्यूरो संचालक गिरोह के 4 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सरकण्डा क्षेत्र में एक मैट्रिमोनियल ऑफिस की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई, जहां संचालक एवं सहयोगी उपस्थित मिले।
बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया गया कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, जिसमें ’’मैरिज ब्युरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बिहार निवासी शिकायतकर्ता से विवाह हेतु उपयुक्त वधु उपलब्ध कराने का झांसा देकर 10,000 रुपये जमा तो कराया गया, किन्तु राशि प्राप्त होने के बाद कोई सेवा प्रदान नहीं की गई।

इस गिरोह द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी।
मामले में आरोपियो के विरुद्ध धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

ये आरोपी गिरफ्तार –

1. महारथी साहु पिता वेद प्रसाद साहू (31 साल) ग्राम सैदा थाना नवागांव जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम लाईफ केयर हॉस्पिटल तोरवा बिलासपुर

2. फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास पिता सियाराम श्रीवास ( 40 साल) सरकंडा रामायण चौक चांटीडीह

3. तरुणा उर्फ सोनु खरे पति स्व. विनोद खरे (40साल) सरकंडा चाँटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास

4. नीरा बाथम पति उमेश बाथम 32 साल सरकंडा अशोक नगर खमतराई

रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *