ब्रेकिंग

तो मार्च से शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसे, चार्जिंग स्टेशन और अन्य संसाधन डेवलप करने शासन ने दिए 11 करोड़

Spread the love

बिलासपुर। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले साल मार्च तक शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसें फिर से दौड़ेंगी।
केंद्रीय शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बिलासपुर शहर को इस योजना के तहत 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसे प्रदाय करने की स्वीकृति दे दी है। इन बसों का संचालन भी इसी कम्पनी द्वारा ही किया जाएगा। दिल्ली से इसका टेंडर भी लग गया है शासन ने इसके चार्जिंग स्टेशन और अन्य संसाधन डेवलप करने 11 करोड रुपए की स्वीकृति नगर निगम प्रशासन को दी है।

अमित कुमार, आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर

नगर निगम और छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यहां कोनी में चार्जिंग स्टेशन डेवलप किया जा रहा है उम्मीद है कि मार्च तक शहर में सिटी बसें फिर से दौड़ेंगी। स्थानीय स्तर पर इसके लिए प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *