
0- ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण, आपातकालीन सेवाएं ठप,
0 दी चेतावनी 10 में 10 मांगे पूरी होने तक नही थमेगी हड़ताल

बिलासपुर। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से हड़ताल कर रहे एनएमएम कर्मचारियो ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के जवाब में सामूहिक इस्तीफे के ऐलान कर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ ताल ठोंक दी है।
अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आरपार लड़ाई के मूड में उतरे एनएचएम के अधिकारी और कर्मचारियो ने सरकार और जनस्वास्थ्य पर संकट खड़ा कर दिया है।

बताया जा रहा कि गत 13अगस्त को हुई बैठक में 10 में से 5 मांगों को मंजूरी दे इसे टालने के प्रयास किया गया लेकिन कर्मचारियों ने एक लाइन में कह दिया कि आधे-अधूरे फैसले से उनकी समस्याएँ खत्म नहीं होंगी।
25 के बर्खास्तगी के जवाब में सामूहिक इस्तीफा
बात नही बनी तो सरकार ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इससे आक्रोश और बढ़ गया और आक्रोशित अफसरों और कर्मचारियों इसके जवाब में सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया। मेवल बिलासपुर के 735 एनएचएम कर्मचारियों के एक साथ इस्तीफा दे दिया और चेतावनी भी देदी कि ये सिर्फ कागजी इस्तीफ़ा नहीं है, बल्कि सरकार के खिलाफ आक्रोश है अब उनके सब्र का बांध टूट गया।
कर्मचारी ने ऐलान भी कर दिया कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा और जब तक सरकार उनके 10 में से 10 मांगे पूरी नही केरती, सरकार ने उनके साथ छल किया है चुनावी वायदे पूरे नहीं हुए। ऊपर से उन्हे नौकरी से निकालने जैसी धमकी और कार्रवाई की गई उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि बर्खास्तगी और दबाव से की रणनीति से बात बन जाएगी तो ये नही होगा। इस्तीफ़ा देकर भी लड़ेंगे।महिला कर्मचारियों ने भी खुलकर अपनी बात रखी किउन्हें सिर्फ 10 हज़ार रुपए मासिक वेतन मिलता है। महंगाई चरम पर है, इतने कम वेतन में घर चलाना सम्भव नही है।
स्वास्थ्य सेवाएं ठप
इस हड़ताल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाए अस्त व्यस्त हो गई है, गाँवों के स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटक रहे टीकाकरण अभियान ठप हो पड़ा है।
श्याम मोहन दुबे (प्रांतीय अध्यक्ष) एनएचएम
शुभा गढ़ेवाल,सीएमएचओ बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

