ब्रेकिंग

थोड़ा खाओ- थोड़ा फेंको स्टाइल…, मामला खदबदाया तो फिर जनसम्पर्क विभाग से जारी की गई रेत पर कार्रवाई की प्रेस रिलीज…

Spread the love

0अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर लगातार कार्यवाही का दावा

0 गिनवाए 14 ट्रेक्टर ट्राली, 5 हाइवा, पोकलेन जे सी बी

बिलासपुर/ खनिजों के अवैध खनन और परिवहन को लेकर मीडिया के लगातार डंका बजाने और सत्तासीन भाजपा के जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद हरकत में आये खनिज विभाग ने फिर 4 से 7 अप्रैल तक 4 दिन धरपकड़ अभियान चलाकर रतखंडी, धुमा, मानिकपुर लावर, राजपुर और केकती क्षेत्र के रेत घाटो पर कार्रवाई का दावा किया।

  बताया जा रहा कि कलेक्टर की नाराजगी के बाद उप संचालक खनिज ने अमले के साथ खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर इन 4 दिनों में रतखंडी, धुमा, मानिकपुर लावर व राजपुर केकती क्षेत्र की जाँच की। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में

रतखंडी घाट से रेत के अवैध उतखनन व परिवहन के मामले में 10 ट्रैक्टर ट्राली, धुमा मानिकपुर क्षेत्र से मिट्टी के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 1 पोकलेन व 4 हाइवा, लावर क्षेत्र से रेत का परिवहन करते 1 हाइवा, राजपुर केकती क्षेत्र से मिट्टी का अवैध उतखनन करते 1 जे सी बी व 4 ट्रैक्टर और बुटेना क्षेत्र से मुरुम के अवैध उतखनन के मामले में 1 जे सी बी समेत 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे सौंपने का दावा किया है।
कार्रवाई वही- वही करना बताया जा रहा जहा से मीडिया में फजीहत भरी खबरें आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *