ब्रेकिंग

नर्मदा कोल्डड्रिंक्स में हादसा, अमोनिया गैस से गत 18 मार्च को झुलसा स्टाफ, फैक्ट्री प्रबंधन ने अब तक नही दी थाने में सूचना…

Spread the love

0अस्पताली मेमो पहुँचा थाना, अभी तक रिपोर्ट दर्ज कराने नही पहुँचे परिजन

0 13 दिन किम्स इलाज कराने के बाद भेज दिया अपोलो

बिलासपुर,,,, न्यायधानी के सिरगिट्टी औधोगिक प्रक्षेत्र के नर्मदा कोलड्रिंक से एक स्टाफ के आग से अमोनिया गैस से बुरी तरह से झुलसने का मामला सामने आया है! सिरगिट्टी7 पुलिस को प्रार्थी का इंतजार है! उनका कहना है! कि किम्स हॉस्पिटल से अस्पताली मेमो तो आया है! पर अभी तक पीड़ित मरीज के परिजन रिपोर्ट लिखाने नहीं आए है! वर्तमान में झुलसा व्यक्ति अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती बताया जा रहा है!


बताया जा रहा है! कि गत 18 मार्च को रोज की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था! इसी दौरान फैक्ट्री का स्टाफ राजेंद्र कुमार कौशिक अमोनिया गैस की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया… इस घटना से नर्मदा कोलड्रिंक के स्टाफ आक्रोशित हो गए… घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को बगैर सूचना दिए… गुपचुप तरीके से झुलसे राजेंद्र कुमार को मगरपारा के किम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया… इसके 13 दिन बाद गत 31 मार्च को उसे अपोलो हॉस्पिटल शिप्ट में करा दिया गया… जहां उसका उपचार जारी है!
सबसे गंभीर बात यह है! कि लगभग माह भर बीतने के बाद भी नर्मदा कोलड्रिंक प्रबंधन की ओर से अभी तक थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है! अस्पताल प्रबंधन की ओर से जरूर अस्पताली मेमो भेजा गया है! बताया जा रहा है! कि पीड़ित मरीज का इलाज E.S.I के जरिए… हो रहा है!

  बताया जा रहा कि इस हादसे में राजेन्द्र का सीना और हाथ छोड़कर पूरा शरीर झुलस गया है…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *