ब्रेकिंग
Uncategorized

कांग्रेस ने पकड़ लिया अपोलो का पिंड, 2 मई को लिंगियाडीह हॉस्पिटल से कलेक्ट्रेट तक न्याययात्रा और आमसभा का ऐलान

बिलासपुर। अपोलो प्रबंधन इस बार कांग्रेस के चक्कर मे फंस गया है, विधायक तो घुड़की देकर शांत पड़ गए, पर कांग्रेस ने पिंड पकड़ लिया। इस बार कांग्रेस ने आगामी 2 मई को अपोलो हॉस्पिटल से कलेक्ट्रेट तक “स्वास्थ्य सेवा न्याय यात्रा निकाल नेहरू चौक में बड़ी आम सभा करने का ऐलान कर दिया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी बड़े नेता शामिल होंगे इतना ही नही ।न्याय यात्रा के पूर्ब 24 अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपा जाएगा।
नेहरू चौक पर आयोजित आम सभा में छत्तीसगढ़ के बड़े नेता शामिल होंकर प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था अपोलो के फर्जी डॉक्टर और अपोलो प्रबन्धन पर एफआईआर करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौपेंगे।

ये है मांग

0 ज़िले में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने।
0 फर्जी डिग्रीधारी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम और अपोलो प्रबन्धन के खिलाफ एफआईआर करने

0 सरकार की आयुष्मान योजना को सभी सरकारी गैर सरकारी अस्पतालों में लागू करने
0 विदेशी मेडिकल की डिग्री धारी डाक्टरो की डिग्री की जांच एवं भारत मे ऐसे डॉक्टरों की पंजीयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य रुप से कराने।
0ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने विदेशी डिग्रीधारी डॉक्टरो को आम मरीजो की जान से खिलवाड़ रोकने उनकी डिग्री की जांच और प्रेक्टिकल की मुक्कमल व्यवस्था बनाने।
0अपोलो समेत सारे निजी और शासकीय अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के लोगो के निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था करने,
0 अपोलो हॉस्पिटल में अप्रैल 2006 से मार्च 2007 तक पदस्थ फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम जिन्होंने पूर्व विधान सभा स्पीकर स्व पंडित राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल के हार्ट का आपरेशन किया और इसके कुछ दिनों बाद उनकी और अन्य 7
लोगो की हुई मृत्यु से सम्बंधित दस्तावेज मुहैया कराने।
0 फर्जी डॉक्टर की सच्चाई सामने आने पर भी उसे कानून के हवाले न कर लोगो के गैरइरादतन हत्या में सहभागी और बराबर का दोषी होने अरपा लगा कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button