
0 महिला ने कहा कचरा लेने ही नही आ रहा गाड़ी वाला, इसलिए यहां फेक रहे

0 निगम का सिस्टम इतना लेंदी की किसी का बाप पकड़ न पाए
बिलासपुर / न्यायधानी के नगर निगम में जनता के टैक्स के पैसे का किस कदर धुर्रा उड़ाया जा रहा आप भी देख लीजिए… ये निगम के ठेका कम्पनी की महिला है आप खुद देखिये ये कैसे कचरे के कंटेनर ट्रॉली को कहां खाली कर रही,,, मोहल्लेवासियों ने जब वीडियो बना उससे जवाब तलब किया वह माफी मांगते हुए कचरा उठा कंटेनर में कैसे वापस डालने लगी ,,,आप खुद देखिये…ये तस्वीर राजकिशोर नगर शनिमंदिर के पीछे पंचवटी कालोनी की है…

ऐसा क्यो कर रही पूछने पर महिला कर्मी ने बताया कि दो-तीन दिन से डोर टू डोर कचरा संकलन करने वाली गाड़ी ही नही आ रही इसलिए आज यहां फेका है, जबकि यहाँ रोज कचरा फेका जा रहा
कहा गया गाड़ी वाला…
ऐसा नही है कि केवल राजकिशोर नगर से पहली बार इस तरह की शिकायत आई है, पहले भी कुदुदंड, गोड़पारा, ईदगाह चौक, मसानगंज समेत अन्य इलाकों से शिकायत आ चुकी है कि गाड़ी वाले कचरा लेने ही नही आ रहे, यही वजह है कि करोड़ो खर्च के बाद भी शहर गन्दा का गन्दा है और ऊपर से लाखो खर्च कर स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर दीवार पुतवाने बिलिंग की जा रही…!
ये है सफ़ाई व्यवस्था का मजमून*
तकालींन स्वास्थ्य अधिकारी ओंकार शर्मा के कार्यकाल से लेकर आज तक पर डे 200 से 225 तन शहरी कचरा निकलना बताया जा रहा, जबकि बिलासपुर नगर निगम में 2019-20 में 15 ग्राम पंचायतों और 3 निकायों को शामिल किया गया। निगम का क्षेत्रफल 35-40 वर्ग किमी के आसपास था, लेकिन इस विस्तार से इसका क्षेत्रफल लगभग दोगुना होकर 70 से 80 वर्ग किमी से अधिक हो गया है। इसके बाद भी कचरे का यही आंकड़ा दिखाया जा रहा।
ये है मासिक खर्च
रामकी एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने एमएस डब्ल्यू सॉल्यूशन (रामकी) फर्म को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और डंपिंग यार्ड कछार तक कचरे के सम्पूर्ण निदान का ठेका 2115 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया गया है। कम्पनी को 200- 225 तन प्रतिटन के हिसाब से प्रतिदिन साढ़े 4 से पौने 5 लाख यानि हर माह 1 करोड़ 42-45 लाख भुगतान किया जा रहा।
लॉयन सर्विसेज
लॉयन सर्विसेज को शहर के सड़को व बाजारों की सफ़ाई और महापुरुषों की प्रतिमा, फुटपाथ व डिवाइडरों की धुलाई का काम पहले 2 करोड़ और शहर विस्तार के बाद पूरे सभरी क्षेत्र की सफाई का ठेका अब 3 करोड़ 95 लाख मासिक पर ढिया गया है।
नाले- नालियों की सफ़ाई

दीगर प्रान्त के इन ठेका कम्पनियों के बड़े बड़े दावे के साथ आने पर जब मंत्री नेताओ के लोकल ठेकेदारों ने रोजगार छीनने को लेकर हल्ला मचाया तो उन्हें नाले- नालियों की सफाई के लिए लेबर सप्लाई के ठेके का झुनझुना पकड़ा ढिया गया ताकि वो भी खुश रहे, 8-9 ठेकेदार है इसके लिए जोन स्तर पर ठेकेदारों से नाले-नालियों की सफाई के लिए लेबर लिए गए है, सब 40-40, 50-50 श्रमिको का ठेका लिए है है कितने अफसर तो अफसर पब्लिक भी सब जान रही है… इसका खर्चा 40-50 लाख अलग…

6 करोड़ की मासिक सफाई के बाद भी शहर गन्दा
सवाल यह उठ रहा कि लगभग 6 करोड़ के मासिक सफ़ाई के बाद भी शहर गन्दा क्यो है।
कहा जा रहा हर माह 60-70 लाख का डीजल- पेट्रोल
नगर निगम में अफसर और जनप्रतिनिधि छोड़ सब ठेके पर है, ठेके की सफाई, ठेके पर निर्माण इसके बाद भी पर मन्थ निगम की गाड़ियों के डीजल-पेट्रोल का खर्चा 60 से 70 लाख रुपये प्रतिमाह है। *
सब गडमड
0 निगम प्रशासन ने नेताओ के करीबियों को लेबर सप्लाई का ठेका दिया है, जिनसे नाले- नालियों की सफाई करना दर्शाया जा रहा,,, पर नाले- नालियों से निकले कचरे और मलबे के उठाव निगम प्रशासन अपना अमला और गाड़िया लगाकर करता हैं ऐसा ठेका दिया गया है।
0 कचरे के डोर टू डोर संकलन और कचरे के संपूर्ण निदान का ठेका रामकी और लायन्स सर्विसेज को सड़कों बाजारों की सफाई व प्रतिमाओं, डिवाइडरों और फुटपाथ की धुलाई का ठेका दिया गया है, पर शहर के नए जुड़े वार्डो में सफाई और कचरे के संकलन का काम लायंस सर्विसेज को दिया गया है।
00000
आपके माध्यम से जानकारी मिली है कि कचरा कही भी डंप किया जा रहा। राजकिशोर नगर में रामकी का नही लायंस सर्विसेज का ठेका है दिखवा लेता हूँ, क्यो ऐसा हो रहा…
प्रवेश कश्यप स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम बिलासपुर
0000
यदि महिला कर्मचारी कही भी कचरा डाल रही तो गलत है, एक्शन लिया जाएगा।
.चमन मिश्रा मैनेजर लायंस सर्विसेज, बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 16, 2026टारगेट सेवन थाउजेन्ट, इस बार 7 हजार पौधे लगवायेगा नगर निगम प्रशासन, स्थल तय पौधे हाजिर…
UncategorizedJuly 15, 2026शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने फिर कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार, कहा इतना बोक बाय क्यो, टीडीएस कटौती और कमीशन का पूरा ब्यौरा दें सरकार…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के सेंट्रल जेल में इतनी फिसलन फिर फिसलकर बंदी की मौत, 15 दिन में बता रहे दूसरा हादसा परिजन- पब्लिक सब हतप्रभ…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…

