0 मामला कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी का
0 आरोपियों की धरपकड़ के लिए कर रहे खोजबीन
0 एसपी पूर्व में दे चुके है तय प्रक्रिया के तहत सिजिंग की कार्रवाई करने निर्देश


बिलासपुर। एसपी के सख्त निर्देश के बाद भी फाइनेंस कंपनी के गुर्गे अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे। बताया जा रहा कि पहले किश्त जमा न करने पर धमकी दी गई। फिर रास्ते से कर्मचारी से ट्रेलर को लूटकर भाग निकले। ट्रेलर मालिक ने इसकी शिकायत पर कोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
रायगढ़ जिले के बोइरदादर निवासी ट्रांसपोर्टर देवेंद्र साहू(35) ने थाने में फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की कि वह अपनी मामी के ट्रेलर को पावर आफ अर्टानी लेकर कोयले की ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, आर्थिक दिक्कतों के कारण वह लोन की किश्त जमा नहीं कर पा रहा इसकी जानकारी भी उसने कंपनी के अधिकारियों को दी ।

इसके बाद भी कंपनी के कर्मचारी लोन की किश्त जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे। कंपनी के सोहेल खान और उसके साथियों ने उनकी ट्रेलर को कोनी क्षेत्र के सेंदरी के पास रोककर ड्राइवर को धमकाया और ड्राइवर के मोबाइल से काल कर उससे 25 हजार रुपये की मांग की। रकम देने से असमर्थता जाहिर करने पर वे लोग ड्राइवर को धमकी दे ट्रेलर को छीन छतौना के यार्ड में ले गए। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
तेजतर्रार एसपी ने दिया संदेश, कायदे में रहोगे तभी फायदा
कुछ दिन पहले ही तेजतर्रार एसपी रजनेश सिंह ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों की बैठक लेकर कानून के हिसाब से कारोबार करने साफ साफ ताकीद की थी कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके बाद भी फायनेंस कंपनी के लोगों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा। पर एसपी ने इस कार्रवाई के जरिये फाइनेंस कम्पनियों को एक बड़ा सन्देश दिया है कि अब पहले जैसे भसरभोंग नही चलेगा गुंडागर्दी करने पर जेल की हवा खानी ही होगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

