ब्रेकिंग

एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…

Spread the love

बिलासपुर/ 19 घण्टे की चिकित्सा के बाद मृत मरीज के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और दो मिनट के काउंट ने विशिष्ट और प्रीमियम चिकित्सा के दावे वाले एलाइट हॉस्पिटल प्रबंधन के समक्ष बड़े सवाल खड़े कर दिए है। क्योकि मृत मरीज के भाई का कहना है कि 2 नही हम 20 मिनट पहले मरीज को लेकर पहुंच गए थे देर हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से हुई, एडमिट कार्ड और बिल की प्रति आते तक मरीज को आईसीयू के बाहर लाउंज में रोके रखा गया कि जब तक बिल नही आता तब तक एडमिट नही करेंगे।
मृत मरीज के भाई गोड़पारा निवासी सौरभ मिश्रा ने बताया कि बड़े भैया संजय मिश्रा को मृत्युपरांत जब आईसीयू से बाहर निकाला गया तब डॉक्टर ने उनसे परिजनों की मौजूदगी में यह कहकर उन्हें रूला दिया कि 2-3 मिनट और पहले लाते तो आपके भैया जी जान बचाई जा सकती थी।
सौरभ का कहना है कि दो नही वे 20 – 22 मिनट पहले ही अस्पताल पहुंच गए थे, पर एडमिट कार्ड, बिलिंग और अन्य प्रोसेस में ही 20- 25 मिनट निकल गए, जब तक बिल की रसीद लाकर नही दी गई तब तक मरीज को आईसीयू के अंदर शिफ्ट नही किया गया अब उनका कहना है कि आप ही बताइये हमसे कहा चूक हो गई जो हमसे हमारे परिवार मे मुखिया छीन गया और इसका जिम्मेदार कौन है, क्या यही एलाइट है यही प्रीमियम और विशिष्ट चिकित्सा का दावा है।

4 लाख 51 हजार  के बिल में  2.26 लाख काडिस्काउंट

हद तो तब हो गई जब संस्थान ने बिल ही देने से इनकार कर दिया, कि बिल आपको दे दी गई है, यदि दूसरा डुप्लीकेट बिल चाहिए तो आवेदन और एफिडेविड दीजिए। जब पूछा गया कि डुप्लीकेट बिल के लिए आपने कितने और किन किन लोगों से एफिडेविड लिया है तब बिल जारी किया गया। आप खुद देखिये कुल बिल 4.51 लाख का है, जिसमे से 2 लाख 26 हजार का डिस्काउंट दर्शा 2 लाख 25 हजार का भुगतान लिया गया है।

सौरभ मिश्रा, मृतक के भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *