ब्रेकिंग
Uncategorized

बिलासपुर स्मार्ट सिटी की ‘मून रोड’ को लेकर भड़का आक्रोश, जूना बिलासपुर व्यापारी संघ ने किया 3 को चक्काजाम का ऐलान

0 पूछ रहे लोग कि फंड का टोटा है या फिर अफसर निकम्मे है

0 गड्ढेदार सड़क पर मन गए सब तिहार, न जनप्रतिनिधि गम्भीर न जिम्मेदार अफसर

बिलासपुर जूना बिलासपुर व्यापारी संघ ने 3 नवम्बर को सुबह 11 बजे सड़क की बदहाली को लेकर चक्काजाम का ऐलान किया है।


संघ के वरिष्ठ कारोबारी बलराम हरियाणी ने बताया कि गड्ढेदार उबड़ खाबड़ सड़को के कारण आए दिन हादसे हो रहे है, उनका कारोबार ठप पड़ा है, कभी धूल गर्द तो कभी कीचड़ से सराबोर सड़को पर गाड़ियां उचक रही है, गणेशोत्सव, नवरात्र,दशहरा, दिवाली एकादशी सब बीत गया कई बार प्रशासन से आग्रह किया पर सड़के नही बनी, जिससे लोगो मे भारी आक्रोश है।
सवाल यह उठ रहा कि क्या सड़क के लिए फंड नही है, और है तो क्या फिर अफसर निकम्मे है क्योंकि बारिश तो बन्द हो गई है फिर सच है …?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button