
बिलासपुर । कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव जलवा जलाल खुलकर सामने आ गया। वे बड़े- बड़े दिग्गजों को पटखनी दे अपने गुरुकुल के शिष्यों महेंद्र और सिधांशु को संगठन के शीर्ष पदों पर बिठाने कामयाब रहे।


कांग्रेस ने सभी जिलों में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर चयन करने संगठन सृजन अभियान चलाया, और दावा किया कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने दमदार चेहरों को सामने लाया जाएगा। इसके लिए जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर कांग्रेसजनों और जनसामान्य से मिले फीडबैक के आधार पर जिला और शहर अध्यक्ष तय करने का दावा किया गया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खेमे से प्रमोद नायक और महेश दुबे, पूर्व डिप्टी सीएम रहे टीएस बाबा के खेमे से पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत खेमे से आशीष सिंह और त्रिलोक श्रीवास ने दावेदारी की। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा और पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर भी दावेदार रहे। सब टकटकी लगाए एआईसीसी के फरमान की बॉट जोह रहे थे,
पर शुक्रवार रात एआईसीसी द्वारा जारी जिला व शहर अध्यक्षो की सूची ने सबकी वाट लगा दी। पिछले दिनों जारी युवक कांग्रेस की सूची की तरह जिला कांग्रेस कमेटी के जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनवाने में भी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने बाजी मार दी। उन्होंने एनएसयूआई के जमाने से जुड़े अपने करीबी महेंद्र गंगोत्री को बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और सिध्धांशू मिश्रा को शहर अध्यक्ष बनवा सबको चौका दिया। बताया जा रहा कि सिधांशु को भी श्री यादव से जुड़ाव का लाभ मिला है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…
UncategorizedJuly 13, 2026सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, प्रहरी के हाथ – पैर बांध मुह में कपड़ा ठूंस हत्या कर 4 बाल आरोपी फरार…कानून व्यवस्था के हालात को लेकर फिर उठे सवाल…
UncategorizedJuly 13, 2026तत्कालीन कांग्रेस शासनकॉल के पीएससी घोटाले के सवाल पर हिचकिचाएं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, लेपर लीक कांड पर जोर कहा 21 मौतों के बाद भी अफसोस जाहिर करने सामने नही आये देश के शिक्षा मंत्री…
UncategorizedJuly 12, 2026आखिर वो कौन सी ताकत है जो जोन अध्यक्ष की शिकायत और सदन में मामला उठने के बाद चबूतरे पर दुकान तनवा रहा, मामला व्यापार विहार में सब्जी बेचने के लिए आबंटित चबूतरे पर अवैध निर्माण का…

