ब्रेकिंग

पचपेड़ी में युवक की बेरहमिपूर्वक लात- घुसे, बेल्ट, लाठी से पिटाई, वायरल वीडयो देख भड़के एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी पहुँचे बड़े घर…

Spread the love

बिलासपुर/ पचपेड़ी में दो वाहनों की टक्कर में हुए विवाद के बाद युवकों ने एक युवक को बेल्ट से बेरहमीपूर्वक दौड़ा- दौड़ाकर पीट डाला। पीड़ित युवक जान बचाने सामने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसा तो दरवाजे को धक्का दे युवकों का हुजूम वहां भी घुस गया और लाठी डंडे व ईंट से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वायरल वीडियो देखकर भड़के सीनियर पुलिस कप्तान द्वारा गुंडागर्दी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने के दिये गए निर्देश के बाद पुलिस ने 2 नाबालिग समेत सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात पचपेड़ी मुख्यमार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने का है जहाँ दो गाड़ियों में टक्कर के बाद जमकर गाली गलौच और ये झगड़ा हुआ युवकों ने पहले बेल्ट से बेरहमीपूर्वक पिटाई की और फिर जांनबचाने के लिए सामने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर हमला किया, जिससे पीड़ित युवक बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगो ने बीच बचाव कर घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया, वायरल वीडियो देखकर भड़के एसएसपी रजनेश सिंह ने बढ़ती गुंडागर्दी पर नाराजगी जताते हुई सभी हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश दिये। थाना प्रभारी राजसिंह ने वीडियो को संज्ञान में ले पहचान करने के बाद आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे 2 नाबालिग समेत सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *