
बिलासपुर/ न्यायधानी में बदमाशों का हौसला किस कदर बुलंद है, आप भी देखिये… ये तस्वीरें रेलवे क्षेत्र के मुल्कराज होटल के सामने का है, जिसको आधीरात तक होटल खोलने मौन छूट है…!
इस वायरल वीडियो में आधा दर्जन युवक एक युवक को होटल के ठीक सामने सरेराह बिना किसी डर खौफ़ के जमीन पर पटककर दनादन लात ही लात बरसाते नजर आ रहे है,,, बेग्राउंड में तोरवा पुलिस के पेट्रोलिंग गाड़ी के हूटर की आवाज गूंज रही है, जो क्षेत्र में बदमाशो के हौसले को दर्शा रही है, इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल रहा।
बताया जा रहा कि गणेश नगर निवासी शेख इकबाल देर रात मुल्कराज होटल से खाना लेकर वापस लौट रहा था कि रास्ते में लक्की दास और पंकज से उनका किसी बात को लेकर विवाद और फिर दोनो ने अपने और साथियों के साथ शेख इकबाल को सड़क पर पटककर जमकर लात बरसाए। सरेआम हुई इस मारपीट की वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए । पिछले कई सालों से ये होटल देर रात तक खिलाने- पिलाने चर्चित है।
