0 अपनी ही सरकार और सीएम आवास के अफसरों पर लगाया प्रश्रय देने आरोप


रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बंसल को उनके अल्टीमेटम के बाद भी नहीं हटाने पर अपने समर्थकों के साथ 4 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बंगले के सामने धरना देने का ऐलान कर प्रदेश में सियासी घमासान मचा दिया। उन्होंने रायपुर के कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को पत्र भेज इसकी सूचना भी दे दी है, पूर्व गृह मंत्री ने राजधानी के कलेक्टर को भेजे पत्र में लिखा है कि कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ उनके द्वारा दिए गए अल्टीमेटम पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई संज्ञान न लेने से वे बेहद क्षुब्ध है, और 4 अक्टूबर को वे अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास सिविल लाइन के सामने धरने पर बैठेंगे।


गौरतलब है कि पूर्व गृहमंत्री श्री कंवर ने गत 21 सितंबर को मुख्यमंत्री को 21 को इस आशय की शिकायत सौप सरकार से कोरबा कलेक्टर अजीत वसंल पर भ्र्ष्टाचार और उनके समर्थकों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगा कलेक्टर को तीन दिन के भीतर कोरबा से हटाने की मांग करते हुए अल्टीमेटम ढिया था कि यदि 3 दिन के अंदर उन्हें नहीं जाता तो वे अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
पूर्व गृहमंत्री ने अपनी ही सरकार के उनके अल्टीमेटम को संज्ञान न लेने पर कहा कि इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री को अधिकारी कब्जे में और गुमराह करके रखे हुए हैं। जब उनके जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायत को किस तरह संज्ञान में लिया जाता होगा, समझा जा सकता है। उन्होंने फिर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरबा कलेक्टर के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने वाले सरकार के बड़े अफसरों का ये कृत्य लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान जरूर आ रहे हैं कि जांच करवाई जाएगी लेकिन जांच किसे दी गई है, कोई समिति बनाई गई है इसकी कोई जानकारी मुझे नहीं दी गई है।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतीक पाण्डेय ने भी पूर्व गृहमंत्री के समर्थन में कोरबा कलेक्टर को पत्र भेज धरने पर बैठने की सूचना देकर शासन- प्रशासन को सकते में ला दिया है, बताया जा रहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भी सरकार के प्रति नाराजगी है, ऐसे में यदि कार्यकर्ताओ की नाराजगी भड़की तो संकट बड़ा हो सकता है।
पूर्व गृहमंत्री ने फिर गिनाई भ्र्ष्टाचार की फेहरिस्त, बड़े अफसरों को बचाने सप्लायर की बलि
कंवर ने लिखा है कि कोरबा जिले में अब तक किया गया भ्रष्टाचार/ कोरबा के वर्तमान कलेक्टर के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार/ सीजीएमएससी के द्वारा दवाई खरीदी और उपकरण खरीदी में सैकड़ो करोड़ों रुपए के किया गया भ्रष्टाचार, जिसमें संदिग्ध रूप से जो नाम सामने आए हैं आईएएस अधिकारियों के, उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, एकमात्र सप्लायर को जेल में डाल दिया गया और किसी पर कार्यवाही नहीं की गई ऐसी अनेक गड़बड़ियों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

