ब्रेकिंग

आधीरात पुलिस ने मस्तूरी गोली कांड के फरार आरोपियों की तलाश में खंगाला महामंद और लालखदान नागेंद्र राय के घर पर भी दी गई दबिश…

Spread the love

बिलासपुर,,,, पुलिस के शस्त्र जवानों के साथ बिलासपुर पुलिस ने मस्तूरी गोली कांड के फरार आरोपियों की तलाश में मंगलवार रात सर्च ऑपरेशन चला… तोरवा क्षेत्र के लाल खदान और महामंद में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी… इस दौरान फरार आरोपी नागेंद्र राय के पूरे घर और परिसर को सर्च किया गया… आरोपी के बेटे भतीजों ने आधी रात की गई छापेमारी का विरोध किया…

मामले में उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध दर्ज किया गया है!
गौरतलब है! कि SSP रजनेश सिंह ने फरार आरोपी नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले पर 5_5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है! आरोपी नागेंद्र राय के अपने घर पर छिपे होने की खबर पर देर रात उनके घर पर सघन तलाशी अभियान किया गया… परन्तु आरोपी नहीं मिला…

ये है! मामला....

गत 29 अक्टूबर को जनपद उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता नितेश सिंह के मस्तूरी बस स्टैंड कार्यालय में गोली बारी की घटना हुई थी! जवाब में नितेश सिंह ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की तब हमलावर भाग निकले… मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! मुख्य साजिश कर्ता नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले फरार है! जिनकी तलाश की जा रही है!

मंगलवार रात मस्तूरी गोली कांड के फरार आरोपियों की तलाश में महामंद और लाल खदान के उनके ठिकानों पर दबिश दी गई… पर आरोपी नहीं मिला… उनकी तलाश की जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *