ब्रेकिंग

दलगत राजनीति से हटकर ग्रामीण महिलाओं से जमीन की धोखाधड़ी, भाजपा- कांग्रेस के जिलास्तर के नेता और अधिवक्ता समेत 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कोतवाल को निर्देश

Spread the love

सरगुजा। सरगुजा जिले की एक विधवा महिला की जमीन हड़पने के आरोप में सीजेएम कोर्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल, अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने का आदेश दिया है।

गांधीनगर और भैयाथान क्षेत्र की रहने वाली बहनों चंद्रमणी देवी और कलावती कुशवाहा ने अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह को अपने पैतृक जमीन के बंटवारे और नामांतरण के लिए दस्तावेज सौंपा था। अधिवक्ता ने राजनीति से जुड़े अपने साथी और भू-माफियाओं के साथ मिलकर साजिश रच उनकी 2.87 हेक्टेयर ज़मीन को महज 40.16 लाख रुपए में बेच दिया। जबकि पूर्व में इसी जमीन का एग्रीमेंट 1.75 करोड़ रुपए में हुआ था।
शिकायत के मुताबिक 22 मई 2015 को भूमि का फर्जी नोटरी अनुबंध ₹1.75 करोड़ में केदारपुर अंबिकापुर निवासी राजीव अग्रवाल के नाम पर बिना भुगतान के कराया गया इसके बाद 21 नवंबर 2016 को फिर उसी भूमि का 1.13 करोड़ में दूसरा एग्रीमेंट कराया गया, इन पीड़िताओं को 50,000 नकद धरा शेष राशि कागजों में देना दर्शा दिया गया, करीब साल भर बाद 2017 सितंबर और नवंबर को तीन रजिस्ट्री की गई, जिसमें अलग-अलग हिस्सों के लिए कुल ₹40.16 लाख का भुगतान किया गया। आरोप है कि इन लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक महिला को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की मंशा से भूमि खरीद प्रक्रिया में धोखाधड़ी की है। सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को अपराध दर्ज कर दो हफ्ते में कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *