ब्रेकिंग

दिवाली के जुगाड़ में कबाड़ बना चाँदी, अरपापार में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, काऊ कैचर समेत कबाड़ बिकने पहुँच गया खपरगंज के कबाड़ व्यवसायी के दुकान, तौलाते वीडियो, फोटो ने खोली पोल, सिस्टम हक्का-बक्का

Spread the love

0 चर्चा है संविदा कर्मियों के वेतन के लिए बेचा गया या बदनाम अफसर के जेब मे गया माल

0 पहले भी निगम के अफसरों पर लग चुके है जब्त कबाड़ का वारा न्यारा करने आरोप

बिलासपुर –गुरुवार को अचानक निगम और पुलिस की कबाड़ियों के खिलाफ की गई संयुक्त कार्रवाई और उसके बाद जब्त कबाड़ को सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज के कबाड़ कारोबारी के यहां बेचने की शर्मनाक घटना ने फिर निगम प्रशासन की फजीहत करके रख दी। इसको लेकर दो तरह की बात सामने आ रही पहला तो ये कि कबाड़ का पैसा एक अफसर की जेब मे गया जो इसके लिए चर्चित वही दूसरी चर्चा ये है कि निगम के पास संविदा कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए पैसा नही था इसलिए कबाड़ बेचकर आनन- फानन में भुगतान किया गया। अब सही क्या है रामजाने पर ये तस्वीरें वाकई बेहद शर्मनाक है।
इन तस्वीरों में आप खुद देख लीजिए कैसे अरपा पर के कबाड़ कारोबारियो के ठिकाने से जब्त कबाड़ को झाल(बोरी) समेत खपरगंज के कबाड़ कारोबारी के यहाँ काऊ कैचर से ले जाकर तराजू में तौल कराया जा रहा है…

ये तस्वीरें कोतवाली चौक से डाकघर होते हुए लाला लाजपत राय स्कूल जाने वाली सड़क के चर्चित कबाड़ कारोबारी के दुकान का है।
इस कार्रवाई को लेकर सुबह से चर्चा थी कि चाँटीडीह के जिस चर्चित कबाड़ कारोबारी संतोष रजक के अतिक्रमण के कारण सावन में पानी भरा था तो कार्तिक में कार्रवाई क्यो।
खुलेआम बाज़ार में जब्त कबाड़ को बेचने के इस वीडियो फोटो ने निगम प्रशासन की कार्रवाई को लेकर फजीहत मचा दी है।
बताया जा रहा कि जैसे ही मीडिया के कैमरे पर कबाड़ी और निगम अमले की नजर पड़ी ड्राइवर आधा कबाड़ उतारकर आनन फानन में भाग निकलां।
बताया जा रहा कि चाटीडीह के चर्चित कबाड़ कारोबारी संतोष रजक समेत अरपा पार के 24 कबाड़ियों के ठिकाने पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। जहां कटिंग मशीन, ग्लाई मशीन और धर्मकांटा देखकर निगम का अमला और तमाशबीन सब ढंग रह गए वही पुलिस प्रशासन की भी कलाई खुल गई। क्योकि इन कबाड़ियों के यहां से बड़े बड़े ग्रील, कटी हुई गाड़ियों के पार्ट्स और मशीनें तक निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *