
0 त्रिनेत्र समिति ने पत्रकारों के समक्ष रखा पूरी योजना का खाका

0 2 करोड़ कलेक्ट, 13 करोड़ का इंतजाम में लगी समिति
बिलासपुर / आखिरकार कलेक्टर, एसएसपी और नगर निगम आयुक्त ने स्वीकार कर लिया कि 173 करोड़ के आईटीएमएस कैमरे अपर्याप्त है। यही वजह है कि अब त्रिनेत्र सेवा समिति के माध्यम से जनसहयोग से 15 करोड़ की लागत से शहर भर में 1 हजार चौकीदार यानि हाईफ्रिक्वेंसी कैमरे लगवाए जाएंगे। कलेक्टर, एसएसपी और निगम आयुक्त की मौजूदगी में समिति के चेयरमेन रामअवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण झा, सुरेंद्र गुम्बर और मनीष अग्रवाल ने तारबाहर कमांड सेंटर में मीडिया के समक्ष 6 माह के अंदर एंट्री प्वाइंट से लेकर पूरे शहर भर को सर्विलांस में लेकर हर गतिविधियों की निगरानी का दावा किया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर का तेजी से बढ़ते बिलासपुर के नागरिकों की सुरक्षा, एमरजेंसी सर्विस और ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने ये समिति जनभागीदारी से शहर भर में 1 हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाने सामने आई है। कलेक्टर ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अभी चौक- चौराहों पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे है वे पर्याप्त नही है इसलिए इसकी जरूरत है। कलेक्टर ने कहा कि
इस समिति में अधिकारी नही बल्कि शहर के विभिन्न समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे ताकि अफसरो के आने-जाने से व्यवस्था न बिगड़े यथावत चलता रहे।

समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने कहा कि समिति का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षा और ट्रेफिक की अच्छी व्यवस्था देना है, जनभागीदारी से व्यवस्था बनाने समिति हर सम्भव प्रयास कर रहा।
एसएसपी (डीआईजी) रजनेश सिंह ने कहा कि ये नया सिस्टम क्राइम के प्रति लोगो को जागरूक करने और क्रिमिनल जस्टिस का बड़िहा उदाहरण होगा इससे बेहतर कानून व्यवस्था में मदद मिलेगी,
इन कैमरों को नेटवर्किंग कर आईटीएमएस और डायल 112, से जोड़ा जाएगा जिससे सड़क पर किसी तरह के हादसे या क्राइम होने पर पुलिस तत्काल एक्शन आये, क्राइम हो या एक्सीडेंट सड़क पर होने वाली हर घटना हर वारदात के डिजिटल एविडेन्स रिकॉर्ड होगे, बदमाशो आरोपियो को सजा होगी जिससे समाज मे प्रभाव पड़ेगा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा। शहर के एंट्री प्वाइंट से पूरी निगरानी रखी जा सकेगी इन कैमरो की मदद से गाड़ी के नम्बर से लेकर अंदर बैठे चाल और अन्य लोगो की तस्वीरें सब कुछ स्क्रीन पर नजर आएगा।
त्रिनेत्र सेवा समिति के अध्यक्ष- रामावतार अग्रवाल ने कहा कि टारगेट बड़ा है पर जनसहयोग से करेंगे अभी तक 2 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है, महीने भर के अंदर 15 करोड़ इकट्ठा कर लेंगे। जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी, ट्रेनिंग के लिए यहां से इंजीनियर हैदराबाद और भुवनेश्वर भेजे जाएंगे।
समिति के कोषाध्यक्ष प्रवीण झा- ने कहा कि घरों में कैमरा लगाने से नही होगा सड़क पर सुरक्षा जरूरी है, ये नया चौकीदार होगा शहर में कभी सोएगा नही। हर कोने की निगरानी होगी शहर में डिस्प्ले लगेंगे बेस्ट करने प्रयास कर रहे है, इसके लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने 6 माह के अंदर सिस्टम शुरू कराने की बात कही।
वही निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसे कचरा प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी होगी। कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल ने किया वही सुरेंद्र गुम्बर ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि शहर को सुरक्षित और महानगरों के तर्ज पर विकसित करने के लिए हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है इसी से शहर सुरक्षित और व्यवस्थित होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 23, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड, मामला खदबदाया तो तहसील दफ्तर में खंगाले जा रहे 2019 से 2024 तक के रिकॉर्ड…
UncategorizedJuly 22, 2026एसडीएम, तहसीलदार के दफ्तर तहसील परिसर में तंबू- बम्बू तान लूटल कैफे का डेरा, पूछने पर अनुविभागीय अफसर ने कहा… नगर निगम वालो ने दिया हम कर रहे कार्रवाई…!
UncategorizedJuly 22, 2026कृषि विभाग की धाड़ के बाद , सिरगिट्टी के गोल्डन स्टे OYO होटल में चला निगम प्रशासन का डंडा, असामाजिक गतिविधियो की शिकायत पर ठोंका सील…
UncategorizedJuly 22, 2026रेल प्रशासन को मेयर की खरी- खरी, कहा कब तक चलेगा 99 का फेर पानी निकासी की व्यवस्था बनाइये या बनाने दीजिए, पब्लिक कब तक भोगेगी जलभराव, कहा अब सकारात्मक पहल नही हुई तो जनता के साथ करेंगे आंदोलन…

