ब्रेकिंग

उसलापुर सांई नगर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा की धूम, कथा व्यास पण्डित नीरज मिश्रा ने कथाओं के जरिये माताओ को दी नई पीढ़ी को संस्कारित करने सन्देश…

बिलासपुर / चोरभट्टी खुर्द के पाण्डेय परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में 16 मार्च से 23 मार्च तक न्यायधानी बिलासपुर के उसलापुर में आयोजित संगीतमय श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक पंडित नीरज मिश्रा अकलतरी, सीपतवाले ने व्यासपीठ से ध्रुव चरित्र, वराह अवतार, सती चरित्र, जड़ भरत और महाभारत से जुड़ी कथा सुनाई।
उसलापुर सांई नगर गोपेश्वर नाथ मंदिर के पास
पाण्डेय परिवार द्वारा आयोजित इस संगीतमय श्री मदभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव कथा के मुख्य यजमान अचला- चंडिका प्रसाद पाण्डेय ने अपने परिवारजनों, परिजनों और आसपास के रहवासियों के साथ संगीतमय भागवत कथा का श्रवण कर खुद और स्नेही परिजनों पड़ोसियों को कृतार्थ किया। 23 मार्च तक चलने वाले 8 दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का समय दोपहर 3 बजे से हरि इक्छा तक आयोजित है।
कथा व्यास पंडित मिश्र ने बताया कि कैसे बालक ध्रुव को अपने ही घर में अपमान सहना पड़ा, मां की आज्ञा से कैसे बालक ध्रुव ने घर छोड़ जंगल में पूरी लगन से भगवान श्रीहरि विष्णु की भक्ति और सच्ची तपस्या से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया जिससे उन्हें आकाश में ध्रुव तारे के रूप में अटल स्थान मिला। कैसे
अधर्म को रोकने दैत्य हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को समुद्र में छिपा दिया। तब भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर पृथ्वी को बच दैत्य का नाश किया।
कैसे राजा दक्ष ने अपने अहंकार में आकर भगवान शिव का अपमान किया। उनकी पुत्री सती जगतजननी यह सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने यज्ञ में अपने प्राण त्याग दिए।
कैसे ब्रम्हज्ञानी राजा भरत को एक हिरण के बच्चे से मोह हो गया। इसी कारण उन्हें अगला जन्म लेना पड़ा और वे जड़भरत बने। इस जन्म में उन्होंने पूरी तरह संसार से दूरी बना ली और अंत में ज्ञान और मुक्ति प्राप्त की।
कथा व्यास पंडितजी ने इन कथाओं के जरिये शक्तिस्वरूपा नारीशक्ति को इन कथाओं से नई पीढ़ी को संस्कारित करने सन्देश ढिया ताकि भारतवर्ष में शांति सद्भाव का वातावरण बना रहे विश्व का कल्याण हो…

Author Profile

शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
Latest entries