ब्रेकिंग

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का आरोप,भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत

0 श्रीमती नायक पर लगाया संवैधानिक पद के दुरूपयोग का आरोप
0भाजपा महापौर प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ ने दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर। भाजपा ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक पर संवैधानिक पद पर होने के बाद भी पद का दुरूपयोग कर दल विशेष का प्रचार करने के मामले में जिला निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्रीमती एल पद्मजा विधानी के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस आशय की शिकायत की है। दर्ज शिकायत में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद रहते हुए श्रीमती नायक पर कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से कार्य करने, गत 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र के छानबीन के दौरान रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर कांग्रेस के मेयर पड़ के प्रत्याशी के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करने और रिटर्निंग अफसर के कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि कर कार्रवाई करने की मांग की है।

श्री दुआ का आरोप है कि वे कांग्रेस कार्यालय में रहकर चुनाव का संचालन व जनसंपर्क भी भी कर रहीं है जो अति संवैधानिक है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
ये जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *