ब्रेकिंग

नीट पर्चा लीक कांड के खिलाफ एनएसयूआई ने किया 3 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री के निवास के घेराव का ऐलान, निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, एनटीए को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की इस्तीफे की मांग…

Spread the love

बिलासपुर / एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर अगले महीने तीन जून को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करने ऐलान किया है। स्वामी आत्मानन्द स्कूल में यूकेजी और एलकेजी बन्द करने के मामले में आवाज न उठाने के सवाल में बताया गया कि वे इज़के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिए थे,,, वे बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
आंदोलन और विरोध प्रदर्शन की जानकारी साझा करते हुए दोनो ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की भावनाओं को आहत किया है। एनएसयूआई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही करेगा।
एनएसयूआई ने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने,एनटीए को भंग कर नई पारदर्शी परीक्षा एजेंसी बनाने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे और पूरे मामले की जेपीसी से जांच करा
पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने,
राष्ट्रीय परीक्षा सुरक्षा कानून बना छात्रों को न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित कराने की मांग की इस दौरान एनएसयूआई नेता अर्पित केशरवानी और लक्की मिश्रा के अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता
मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *