Uncategorized
पाण्डेय परिवार का प्रथम वार्षिक सम्मेलन 1 फरवरी को, मेल मिलाप और होंगे विविध आयोजन

बिलासपुर/ परिवार के लोगो का एक दूसरे से मेल मिलाप और पहचान कराने के उद्देश्य से
पाण्डेय परिवार (नागचौरी के परसिया पाण्डेय) का प्रथम वार्षिक सम्मेलन 1 फरवरी को जगमल चौक हॉटल इंटरसिटी में आयोजित किया गया है।
इस सम्मेलन में जिले और संभागभर के विप्रजन परिवार समेत शामिल होंगे, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले इस वार्षिक सम्मेलन में एक- दूसरे का परिचय, विवाह योग्य युवक -युवतियों का परिचय, परिवार की आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा विमर्श किया जाएगा, परिवार के वरिष्ठ सम्माननीय जन परिवार को एकता के सूत्र में बांधने अपना सन्देश देंगे।





