ब्रेकिंग

गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर, बड़े स्कूल पर मेहरबानी क्यों?
St. Xavier’s High School पर कथित अतिक्रमण को लेकर NSUI का निगम प्रशासन पर हमला, रंजेश सिंह बोले क्या कानून सिर्फ कमजोर लोगों के लिए ही बचा है?”

Spread the love

बिलासपुर,,,  व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल द्वारा शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध कब्जे के मामले को लेकर एनएसयूआई ने निगम प्रशासन और जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं भवन अधिकारी को शिकायत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रंजेश सिंह ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने मुख्य मार्ग के सामने लगभग 50 मीटर तक सार्वजनिक भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर सीमेंट गेट, पक्का निर्माण, चेनर और होर्डिंग लगा दिए हैं, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि जिस रास्ते का उपयोग पहले आम लोग करते थे, वह अब संकरा और बाधित हो गया है।


उन्होंने निगम प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब व्यक्ति द्वारा छोटी झोपड़ी या दुकान बनाने पर प्रशासन तुरंत बुलडोजर कार्रवाई करता है, लेकिन प्रभावशाली संस्थानों पर कार्रवाई नहीं की जाती। रंजेश सिंह ने सवाल उठाया कि क्या कानून केवल गरीबों के लिए ही है।


ज्ञापन में एनएसयूआई ने संयुक्त निरीक्षण कर भूमि रिकॉर्ड, नक्शा, डायवर्सन और भवन अनुमति की जांच कराने, अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल हटाने की कार्रवाई करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और संस्था पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आम जनता के लिए बाधित मार्ग को पूर्व स्थिति में बहाल करने की भी मांग रखी गई है।
रंजेश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो एनएसयूआई जनहित में आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *