
0 मामला 10 के अनुमोदित ट्रांसफर सूची को 11 करने का

0 जब सब नियम से हो रहा तो पीड़ित क्यो लगा रहे आरोप
*बिलासपुर ।*सरगुजा मैनपाट के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुचे एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मैनपाट के पानी की उल्टी बहती धार को देखकर दंग रह गए। अब उन्हेंकौन बताए कि छत्तीसगढ़ में धार उलटी ही चल रही। मंत्रियों की चले न चले जिला मुख्यालय के सुपर प्रभारी मंत्री का जलवा है, जो 10 के अनुमोदित ट्रांसफर सूची में पुछल्ला जोड़ 11 कर दे रहे।

ट्रांसफर से पीड़ित बिल्हा मोहतरा पशु चिकित्सा विभाग की महिला कर्मी ने आरोप लगाया कि वह आकस्मिक निधि की कर्मचारी है, वह क्यो घर से 40-50 किलोमीटर दूर तखतपुर सिंघनपुरी ट्रांसफर के लिए आवेदन करेगी उसने आवेदन ही नही किया। वह मंत्रियों और जिला प्रशासन के अफसरों के समक्ष ट्रांसफर कैंसल कराने गुहार लगाते दर-दर भटक रही।
प्रभारी मंत्री की इसी अनुमोदित ट्रांसफर सूची में कोटा तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का भी नाम है, सूची में म्युचुअल यानि आपसी सहमति से उसका तबादला कोटा तहसील से बिलासपुर तहसील करना दर्शाया गया है, जबकि उसका कहना है कि उसने न तो म्युचुअल ट्रांसफर के लिए कोई आवेदन दिया है, और न किसी उनके द्वारा किसी से म्यूचुल ट्रांसफर के लिए कोई समझौता हुआ है, बिलासपुर तहसील से एक स्टाफ म्युचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन और सहमति पत्र लेकर उसके पास आया जरूर था, पर न तो उसने कोई सहमति दी है न किसी कागजात में दस्तखत किया है, किसी ने उसके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर दिया है।
00000
सब फेयर और नियम से हुआ है, क्या हम झूठ बोल रहे, आकस्मिक निधि के स्टाफ का ट्रांसफर हो सकता है, सूची में प्रशासनिक आदेश लिखा है। जहाँ तक कोटा तहसील से बिलासपुर तहसील स्थानांतरित किये गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बात है, कर्मचारी के हस्ताक्षर है। उसका आरोप गलत है, वो झूठ बोल रहा।
एसएस दुबे
नजूल अधिकारी एवं प्रभारी
स्थापना शाखा, जिला मुख्यालय बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

