ब्रेकिंग

रीलबाजों पर गिरी गाज! कोनी में विवेक पाण्डेय की एंट्री, रतनपुर पहुंचे निलेश पाण्डेय; SSP के बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप, हाईवे स्टंटबाजों की अब खैर नहीं, वायरल रील गैंग पर कसेगा शिकंजा, नए थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था होगी और सख्त…

Spread the love

बिलासपुर,,,  पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों का तबादला किया गया है!एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं! इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कोनी थाना प्रभारी को हटाए जाने की हो रही है! हाल के दिनों में कोनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्टंटबाजी और रीलबाजी के लगातार वायरल वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाया है!





जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक निलेश पाण्डेय को एसपी कार्यालय से रतनपुर थाना भेजा गया है! निरीक्षक उमेश साहू को अजाक थाना से सकरी थाना की जिम्मेदारी दी गई है! वहीं सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समंस, वारंट और शिकायत शाखा में पदस्थ किया गया है!


कोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राजश्री दामू को हटाकर नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोतवाली अटैच किया गया है! उनकी जगह तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय को कोनी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है! इसके अलावा रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान को तखतपुर थाना और निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को अजाक थाना भेजा गया है! माना जा रहा है! कि हाईवे पर बढ़ती स्टंटबाजी, रीलबाजी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था को लेकर यह बड़ा बदलाव किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *