ब्रेकिंग

सबका साथ सबका विकास, अपनी ही सरकार में ठेकेदार और अफसर से सत्तासीन पार्टी के पार्षद हताश,,, ट्रिपल इंजन की सरकार में सुशासन के दावो का ये हाल, भाजपा के पार्षद मांग रहे पानी कर रहे जोन आयुक्त और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग…

Spread the love

0 न अफसर सुन रहे न ठेकेदार अपमान से व्यथित है सत्तासीन पार्टी के जनप्रतिनिधि

0 ठेकेदार रोमेश पाण्डेय को ब्लैक लिस्टेड कर ठेका निरस्त करने मांग

बिलासपुर / केंद्र- राज्य और शहर के स्थानीय निकाय में खुद के पार्टी की सरकार होने के बावजूद पानी के लिए तरसना पड़ रहा, अफसर- ठेकेदार कोई नही सुन रहे, ठेकेदार रोमेश पाण्डेय के खिलाफ बदसलूकी की शिकायत कर ब्लेक लिस्टेड करने मांग करना पड़ रहा। पम्प मरम्मत में कोताही को लेकर अफसर व ठेकेदार पर मिलीभगत और कमीशनखोरी की शिकायत के बाद भी सुनवाई नही हो रही। पार्टी के दो पार्षद इसको लेकर बेहद दुखी है।
पहली शिकायत वार्ड नम्बर 61 पं देवकीनन्दन दीक्षित नगर सरकंडा जबड़ापारा के पार्षद राजेश दुसेजा की है,

भाजपा के सीनियर  पार्षद श्री दुसेजा ने भीषण गर्मी के बावजूद पिछले एक सप्ताह से महामाया चौक सरकण्डा के बोर के ठप होने के कारण वार्डवासियो को पानी की किल्लत होने लगातार शिकायत और दबाव के बाद लगभग एक सप्ताह बाद बुधवार सुबह पम्प चालू करने और 15 से 20 मिनट बाद पंप के फिर से ठप होने की की शिकायत की। श्री दुसेजा ने बताया कि जोन के अधिकारी पंप को किसी दीप इलेक्ट्रिकल्स से बनवाना बता रहे। जबकि पहले भी इस ठेकेदार और दुकानदार के खिलाफ इसी तरह गड़बड़ी और कमीशनखोरी की शिकायत की जा चुकी है जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नही की गई। उन्होंने जॉन कमिश्नर द्वारा असहयोग करने और भ्र्ष्टाचार कर वार्ड के नागरिकों को भीष्म गर्मी में पानी के लिए परेशान करने की शिकायत अब निगम आयुक्त से कर कार्रवाई की मांग की है।
सवाल यह उठ रहा कि वो 10 लाख और 11 पम्पो कि खरीदी का जो हवाला दिया जा रहा है वो है कहा इसकी जांच कराई जाए। वरिष्ठ पार्षद श्री दुसेजा ने उक्त दुकानदार/ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए भुग्तान रोकने एवं ठेका निरस्त करने मांग की है।

दूसरी शिकायत पं शिवदुलारे मिश्रा नगर सरकण्डा दैहान पारा वार्ड नम्बर 66 के भाजपा पार्षद अंचल दुबे की है। उन्होंने निगम आयुक्त को की गई शिकायत में ठेकेदार रोमेश पाण्डेय को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है, भाजपा पार्षद श्री दुबे के मुताबिक गत 26 मई को उन्होंने
जोन के उपअभियंता श्री मरकाम को काम बताया उपअभियंता ने ठेकेदार रोमेश पाण्डेय के नाम से जोनल कार्य का ठेका लिया गया उनसे संपर्क कर लीजिए । इज़के बाद उन्होंने जोन कार्यालय में जोन आयुक्त के सामने ठेकेदार से काम के लिए चर्चा किया तो आरोप है कि ठेकेदार श्री पाण्डेय ने जोन आयुक्त विभा सिंह की मौजूदगी में उनके कक्ष में उनसे अशोभनीय बात करते हुए कार्य करने से इंकार कर दिया जिससे उनके स्वाभिमान को गहरा आघात पहुंचा।
भाजपा पार्षद ने जोन आयुक्त विभा सिंह व ठेकेदार श्री पाण्डेय के विरुद्ध अनुशासात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *