
बिलासपुर । केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री के शहर न्यायधानी में स्लम स्वास्थ्य योजना बन्द हो गई…? जिम्मेदार पूछने पर साहब का फोन आ रहा कहकर स्वीच ऑफ कर रहे। हॉलाकि उन्होंने ये भी बताया कि भोपाल के ठेका फर्म साईराम टेक्नोसेस का एग्रीमेंट खत्म होने के कारण स्लम स्वास्थ्य योजना की बसे 8 करोड़ के कबाड़ बसों के टर्मिनल में खचाड़ी सिटी बसों के साथ खड़ी है।
सवाल यह उठ रहा कि क्या जनस्वास्थ्य ट्रिपल इंजन के सरकार की प्राथमिकता में नही है। क्योंकि चलित अस्पताल वाली ये 4 बसे स्लम बस्तियों के साथ हॉट बाजारों में आने वाले नागरिकों को निशुल्क उपचार, जांच और दवाइयों की सुविधाएं दे रहे थे, चिकित्सा और दवाइयां उनके घरों तक पहुचाई जा रही थी।

यहाँ चल रही योजना की बसे
बताया जा रहा कि ये बसें दो- दो मंत्री वाले सम्भागीय जिला मुख्यालय में ही बन्द है, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव और जगदलपुर में स्लम स्वास्थ्य योजनाओं की बसे चल रहा है, में तो केवल बिलासपुर में ही बन्द क्यो है ये भी बड़ा सवाल है।
4 बसें गई कबाड़ में 2 दर्जन से अधिक लोग हुए बेरोजगार
योजना के बन्द होने के बाद बसों को कबाड़ होने कबाड़ बसों के साथ खड़ा कर दिया गया। जिसमें 4 डॉक्टर, और 20-22 का स्टाफ था जो अब बेरोजगार हो गए।
ये होती थी जांच
इन चलित अस्पतालों में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड, यूरिन, शुगर, थायराइड समेत सारे टेस्ट एकदम फ्री होते थे, मुफ्त की दवाइयां मिलती थी, जिससे अब एक बड़ी आबादी वंचित हो गई चूंकि पब्लिक गए सब नही जानती इसलिए अभी भी इन चलित अस्पतालों की बाट जोह रही।
सवा से डेढ़ सौ के बीच थी पर डे की ओपीडी
निगम के एक रिटायर्ड डॉक्टर ने बताया कि इन चलित चिकित्सा बसों में पर डे 125 से 150 मरीजो की ओपीडी रहती थी।
0000
भोपाल के सांई टेक्नो की स्लम स्वास्थ्य योजना की बसें एग्रीमेंट खत्म होने के कारण गत 6 दिसम्बर से सिटी बस टर्मिनल डिपो में खड़ी कर दी गई है, इसके लिए शासन से दिशा- निर्देश मांगा गया है।
अनुपम तिवारी
नोडल अधिकारी, शहरी सिटी बस सेवा
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

