ब्रेकिंग

पप्पू श्रीवास कांड में पुलिस महकमे की हुई जमकर फजीहत, भड़के एसएसपी कहा थाने के नाम से गुंडागर्दी बर्दास्त नही, तोरवा पुलिस ने स्टैंड स्टाफ को किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर,,,, पप्पू श्रीवास कांड ने जाहिर कर दिया… कि शहर के थाने चल कैसे रहे है, और चला कौन रहा है! इस आशय का वीडियो सामने आने पर SSP रजनेश सिंह की फटकार के बाद तोरवा पुलिस ने पप्पू श्रीवास के नाम पर चमकऊवल करने वाले स्टैंड के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है!

पिछले 2 दिनों से रेलवे स्टेशन के कार, बाइक स्टैंड ठेकेदार के एक कर्मचारी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है! जिसमें स्टैंड कर्मचारी खुलेआम कह रहा है! कि पप्पू श्रीवास का नाम पूछ लीजिए…

ये है वायरल वीडियो

कोई भी टीआई हो तोरवा थाने का आदमी चला रहा है! उनके रिश्ते में 4_5 अफसर है! इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की जमकर फजीहत हो रही है!

रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर

SSP रजनेश सिंह ने कहा कि वाहन स्टैंड का टैंडर रेलवे की तरफ से है! लेकिन कोई थाने के नाम पर गुंडागर्दी कर रहा है! तो ये सरासर गलत है! कानून के विपरीत है! संबंधित कर्मचारी और उसके ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है!

अजय, पप्पू श्रीवास, पार्किंग ठेकेदार रेलवे

इधर ठेकेदार अजय उर्फ पप्पू श्रीवास ने भी डेमेज कंट्रोल के तहत सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सफाई दी… कि वे रेलवे स्टेशन के 4 वीलर पार्किंग का संचालन करते है! मेरे कर्मचारी राजू यादव का एक कार चालक से कुछ वाद विवाद हुआ… जिसके कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई… मैं क्षमा मांगता हु… आइंदा कभी ऐसा नहीं होगा….

0000


वायरल वीडियो के मामले में स्टैंड के कर्मचारी को पकड़कर लाया गया है! उसके खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है!

अभय सिंह बैंस, थाना प्रभारी तोरवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *